स्पोर्ट्स डेस्क। आज के समय में क्रिकेट जगत में हर दिन कोई ना कोई नया रिकॉर्ड बनता रहता है लेकिन इनमें से कुछ रिकॉर्ड बहुत यादगार होते है। ऐसा ही कारनामा किया है भारतीय टीम के बल्लेबाज सुरेश रैना ने उन्होंने ने हाल ही में टी20 प्रारूप में अपने 8000 रन पूरे कर लिए हैं। साथ ही आपको बता दे कि इसके साथ ही उन्होंने ने अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड भी दर्ज किया है क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में 8000 रन बनाने वाले रैना पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।
आपको बता दे कि हाल ही में भारतीय टीम के बल्लेबाज सुरेश रैना ने सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए 12 रनों की अपनी पारी के दौरान यह उपलब्धि दर्ज की। ऐसा ही नही उन्होंने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज किया है उन्होंने ने इस मैच के साथ ही अपने करियर के 300 टी20 मैच भी पूरे कर लिए है। साथ ही वह महेंद्र सिंह धोनी के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। आपको बता दे कि सुरेश रैना काफी दिनों से इस समय में भारतीय टीम से बाहर चल रहें हैं। साथ ही आपको बता दे कि सुरेश रैना ने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।
साथ ही अभी तक के टी20 मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सभी खिलाड़ियों की बात करे तो इस लिस्ट में सुरेश रैना छठे स्थान पर आते हैं। इस लिस्ट में 12298 रनों के साथ पहले स्थान पर वेस्ट इंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल हैं। साथ ही रैना ने अभी तक अपने करियर में 300 टी20 मुकाबलों में 33.47 की औसत से 8001 रन बना लिए हैं।
ये भी देखें
IND vs AUS: हार के कारण जब ट्रोल हुए उमेश यादव तो बुमराह ने इस तरह किया बचाव
सचिन ने लिया 10 पुश-अप्स चैलेंज और शहीदों के परिवारों के लिए जुटाए 15 लाख रुपए
IND vs ENG Women: भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से दी मात, जीती लगातार चौथी वनडे सीरीज
Herald