स्पोर्ट्स डेस्क। चार मार्च से भारत को इंग्लैंड के बीच खिलाफ तीन मैचों की टी 20 सीरीज खेली जाएगी साथ ही इसके लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा की जा चुकी है। साथ ही इसके लिए भारतीय टीम की कप्तानी युवा बल्लेबाज स्मृति मंधाना को सौंपी गई है। क्योंकि आपको बता दे कि भारतीय टीम की की नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर इस वक्त चोटिल हैं जिसकी वजह से स्मृति मंधाना को ये जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही आपको बता दे कि हाल ही में दोनों देशों के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।
साथ ही भारतीय टीम ने में वेदा कृष्णमूर्ति को टीम में शामिल किया गया है। आपको बता दे कि उनको काफी समय बाद टीम में जगह दी गई है उन्होंने ने भारत की तरफ से आखरी बार टी 20 विश्व कप में मैच खेला था साथ वह टी 20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन नही कर पायी थी जिसके कारण उनको टीम से बाहार कर दिया गया है। साथ ही इसके अलावा टीम में कोमल जांजड़, हरलीन देओल व भारती फुलमाली को शामिल किया गया है। लेकिन हेमलता, मानसी व प्रिया पूनिया टीम में जगह नहीं बना पायी।
आपको बता दे कि भारत को इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टी 20 मैच चार मार्च को और दूसरा और तीसरा टी20 मुकाबला 7 और 10 मार्च को गुवाहाटी में खेला जाएगा।
भारतीय महिला टी20 टीम:
स्मृति मंधाना (कप्तान), मिताली राज, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, तानिया भाटिया, वेदा कृष्णामूर्ति, भारती फुलमाली, अनुजा पाटिल, एकता बिष्ट, कोमल जांजड़, पूनम यादव, राधा यादव, शिखा पांडे और अरुंधति रेड्डी।
ये भी देखें
पहला मैच हारने के बाद भारतीय टीम के लिए क्रुणाल पांड्या ने कही ये बात...
जसप्रीत बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 करियर में हासिल की ये बड़ी उपलब्धि
महिला खिलाड़ी से भिड़ें व्लादिमीर पुतिन, देखें Video
Herald