Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेस्ट क्रिकेट मर रहा, टी-20 की टीआरपी ज्यादा : शशांक मनोहर

आईसीसी के चेयरमैन शशांक मनोहर इन दिनों बांग्लादेश दौरे पर है. जहां उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान टेस्ट क्रिकेट को लेकर एक बड़ा बयान दिया है.

अपने बयान में उन्होंने विश्व कप 2019 के बाद होने वाली टेस्ट चैंपियनशिप के बारे में बात की है और बताया की आखिर क्यों आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की जरुरत पड़ गई है?

टेस्ट क्रिकेट मर रहा

आईसीसी के चेयरमैन शशांक मनोहर ने कहा, “हम देखने की कोशिश कर रहे है, कि क्या टेस्ट चैंपियनशिप लोगो में दिलचस्पी पैदा कर सकती है या नहीं, क्योंकि हकीकत में टेस्ट क्रिकेट मर रहा है.

इसलिए स्थिति को बेहतर करने के लिए हम कई तरीके अपना रहे हैं. आईसीसी बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर इस नतीजे में पहुंचे थे, कि अगर हम टेस्ट चैंपियनशिप की शुरूआत करेंगे, तो टेस्ट क्रिकेट जिंदा रहेगा और इससे लोगो की दिलचस्पी टेस्ट क्रिकेट में बढ़ेगी.”

टी-20 की टीआरपी ज्यादा

आईसीसी के चेयरमैन शशांक मनोहर ने आगे अपने बयान में कहा, “अगर आप प्रसारणकर्ताओं की टीआरपी देखें, तो वह टी-20 की टीआरपी ज्यादा है. छोटा प्रारूप होने के चलते सभी लोग टी-20 देखना पसंद कर रहे हैं. 

आज के समय में लोगो के पाद पांच दिन मैच देखने का समय नहीं है. हर कोई 10 से 5 जॉब करता है. ऐसे में लोग किसी फिल्म के तरह सिर्फ साढ़े तीन घंटे का मैच देखना पसंद करते हैं और ऐसा टी-20 क्रिकेट में ही संभव है.”

बता दें, कि आईसीसी ने अक्टूबर 2017 में टेस्ट चैंपियनशिप को मंजूरी दी थी. इसमें 9 टीमें हिस्सा लेने वाली है. इसका पहला संस्करण 2019 विश्व कप के बाद शुरू होगा. वहीं अप्रैल 2021 में यह टेस्ट चैंपियनशिप खत्म होगी.

ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने को लेकर मंथन कर रहे 

Japan's Saporo is now considering hosting the 2030 Winter Olympics

आईसीसी के चेयरमैन शशांक मनोहर ने आगे अपने बयान में कहा, “हम ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने को लेकर मंथन कर रहे हैं, लेकिन 15 दिन के इवेंट में क्रिकेट के टूर्नामेंट को कैसे खत्म किया जा सकता है. इसके अलावा क्रिकेट के लिए स्टेडियम की भी जरुरत है, क्योंकि जहां ओलंपिक गेम्स होते हैं वो देश अमूनन तौर पर क्रिकेट नहीं खेलते हैं.”

आपकों बता दें, कि आईसीसी के पूर्व सीईओ डेविड रिचर्डसन ने कुछ समय पहले कहा था, कि आईसीसी के सर्वे के मुताबिक 87% लोग ओलंपिक में क्रिकेट को देखना चाहते हैं.

 


अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post टेस्ट क्रिकेट मर रहा, टी-20 की टीआरपी ज्यादा : शशांक मनोहर appeared first on Sportzwiki.