Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 सीरीज में इन तीन खिलाड़ियों की वापसी तय!

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत का दौरा करेगी. इस सीरीज में भारतीय टीम कई बदलाव कर सकती है. भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने इसके संकेत भी दे दिए हैं. उनका कहना था, कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में रोहित शर्मा शिखर धवन और मोहम्मद शमी को आराम दिया जा सकता है.

इस सीरीज में भारतीय टीम आराम दिए गए खिलाड़ियों को भी वापस बुला सकती है. बता दें, पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है. इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे.

आइए हम आपको बताते हैं किन तीन खिलाड़ियों की टीम में वापसी तय मानी जा रही है.

1. के एल राहुल

भारतीय टीम इस सीरीज में रोहित शर्मा और शिखर धवन को आराम देने के बारे में सोच रही है. जिस वजह से के एल राहुल का टीम में आना तय माना जा रहा है. बता दें, भारतीय टीम का ये खिलाड़ी भारतीय टीम में था. लेकिन कॉफ़ी विद करण में हुए विवाद की वजह से उनको टीम से बाहर करना पड़ा था. उनकी जगह टीम में शुभमन गिल को मौका मिला.

2. विराट कोहली 

भारतीय टीम के कप्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे और टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया था. अब ये खिलाड़ी टीम में वापसी कर सकता है.भारतीय टीम में इस खिलाड़ी के आने से टीम को बहुत मजबूती मिलेगी. कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को उन्हीं के घर में मात दे चुकी है.

3. जसप्रीत बुमराह 

भारतीय टीम का ये तेज गेंदबाज इस समय भारतीय टीम का तुरुप का इक्का है. वो जिस मैच में भारतीय टीम के लिए खेलते हैं. शानदार प्रदर्शन करते हैं. चाहे वनडे हो टेस्ट हो या टी-20 इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम को बहुत से मैचों में जीत दिलाई है. इन खिलाड़ियों का सीरीज में खेलना तय माना जा रहा है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post विश्व कप को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 सीरीज में इन तीन खिलाड़ियों की वापसी तय! appeared first on Sportzwiki.