Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-20 क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के एकमात्र गेंदबाज बने राशिद खान

खेल डेस्क। राशिद खान की अविश्वसनीय हैट्रिक की सहायता से अफगानिस्तान ने देहरादून में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में आयरलैंड को 32 रन से शिकस्त देकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में क्लीन स्विप कर लिया है। इस मैच में राशिद खान ने लगातार चार गेंद पर चार विकेट हासिल कर अपने नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवाया लिया है।

पहला टी-20: रिचर्डसन और कमिन्स ने अन्तिम ओवर में छीनी भारत से जीत

इस प्रकार राशिद खान क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। इस अफगानी गेंदबाज ने तीसरे टी-20 मैच में चार ओवर में 25 रन देकर पांच विकेट हासिल किए हैं।

श्रीलंका ने टेस्ट सीरीज में अफ्रीका का क्लीन स्वीप कर रचा ये इतिहास, ऐसा करने वाली बनी एशिया की पहली टीम

आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नम्बर पांच पर काबिज राशिद खान ने ये उपलब्धि आयरलैंड की पारी के 16वें और 18वें ओवर में हासिल की। उनकी हैट्रिक का पहला शिकार आयरलैंड की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले केविन ओ ब्रायन (47 गेंदों पर 74 रन) रहे। इसके बाद उन्होंने अगली तीन गेंदों पर आयरलैंड के तीन बल्लेबाजों को भी पवेलियन की राह दिखाई।

ISSF विश्व कप 2019: गुलाबी नगरी की अपूर्वी ने विश्व रिकॉर्ड के साथ गोल्ड पर साधा निशाना

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद नबी (81) की तूफानी पारी की सहायता से 20 ओवर में सात विकेट पर 210 रन का विशाल स्कोर बनाया। ऑलराउंडर नबी ने केवल 36 गेंदों पर छह चौकों और सात छक्कों की सहायता से 81 रन बनाए। इसके जवाब में आयरलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 178 रन ही बना पाई।