Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिनेश कार्तिक या केएल राहुल, किसे मिलेगा टी-20 सीरीज के प्लेइंग इलेवन में जगह?

भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 फरवरी से टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मैच विशाखापत्तनम में खेला जायेगा। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा भी हो चुकी है। इस सीरीज के लिए कप्तान विराट कोहली और सस्पेंड हुए बल्लेबाज केएल राहुल की वापसी हुई है। इसके साथ ही तेज गेंदबाज उमेश यादव को भी टीम में जगह मिली है।

दिनेश कार्तिक की जगह पर सवाल

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक टीम में मुख्य बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं। कार्तिक को वनडे टीम से ड्रॉप भी कर दिया गया है लेकिन वह टी-20 टीम के साथ बने हुए हैं।

कार्तिक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के अंतिम मैच में अच्छी बल्लेबाजी की थी लेकिन टीम को जीत दिलाने में असफल रहे थे। अब प्लेयिंग इलेवन में भी उनकी जगह पर सवाल बना गया है।

मध्यक्रम में जगह बनाना मुश्किल

भारतीय टीम के केएल राहुल की वापसी हुई है। राहुल सलामी बल्लेबाज हैं लेकिन रोहित शर्मा और शिखर धवन की वजह से उन्हें मध्यक्रम में बल्लेबाजी करनी पड़ी है। टी-20 सीरीज में राहुल या कार्तिक किसी एक को ही खेलने का मौका मिल सकता है।

भारतीय बल्लेबाजी में तीन पर विराट कोहली तो नंबर 5 पर महेंद्र सिंह धोनी और नंबर 6 पर ऋषभ पन्त बल्लेबाजी करने आ सकते हैं। राहुल ने वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली टी-20 सीरीज में नंबर 4 पर बल्लेबाजी की थी।

केएल राहुल या दिनेश कार्तिक?

मध्यक्रम के आंकड़ों को देखें तो केएल राहुल और दिनेश कार्तिक में कार्तिक का पिछला रिकॉर्ड अच्छा रहा है। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया की सीरीज में केएल राहुल पूरी तरह फ्लॉप रहे थे।

दूसरी तरफ दिनेश कार्तिक ने टी-20 क्रिकेट में फिनिशर की शानदार भूमिका निभाई है। उन्होंने वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में कुछ बेहतरीन पारियां खेली थी और इसी वजह से उनका पलड़ा भारी है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post दिनेश कार्तिक या केएल राहुल, किसे मिलेगा टी-20 सीरीज के प्लेइंग इलेवन में जगह? appeared first on Sportzwiki.