लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: नागपुर में महिलाओं के सीनियर वर्ग की टी 20 टूर्नामेंट में बिहार ने अरुणाचल को साठ रनों से हरा दिया. इस टूर्नामेंट में बिहार ने अबतक तीन मैच खेले है, जिसमें यह पहली जीत है. इससे पूर्व बिहार को रेलवे और विदर्भ के खिलाफ हार का मुंह देखना परा था. इस जीत के बाद चार अंक हो गए और बिहार अंक तालिका में पांचवे नंबर पर आ गया है. बिहार का अगला मैच 26 फरवरी को पड़ोसी राज्य झारखण्ड से है.
इस मैच में बिहार टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. 20 ओवर में बिहार की टीम ने 124 का स्कोर खड़ा किया. बिहार की ओर से बल्लेबाजी करते हुए निशात फातिमा 26 , साना अली 12 और ब्यूटी कुमारी 23 रन बनाकर आउट हो गयी, जबकि अपूर्व 16 और रचना 17 रन बनाकर नॉट आउट रही. सबसे अधिक 30 रन अतिरिक्त से खाते से आये. अरुणाचल की ओर से नीलम को दो और वर्षा को एक विकेट मिले.
जवाब में उतरी अरुणाचल की टीम बीस ओवर में आठ विकेट पर 64 रन ही बना सकी. अरुणाचल की ओर से बल्लेबाजी करते हुए नीलम ने 17, वर्षा ने 15, बी ऋतू 7, शुभलक्ष्मी 6, के प्रेमी और कनगम 2 – 2 तथा मीणा और डॉयमरी शून्य पर आउट हुई, जबकि नबाम एक और डॉन शून्य पर नॉट आउट रही.
बिहार की ओर से कुमारी 2 तथा रचना, अपूर्वा , श्रद्धा, अर्चना, बी कुमारी और अनामिका ने एक एक विकेट ली. बिहार इस मैच को 60 रनों से जीत लिया. बिहार का अगला मैच 26 फरवरी को झारखण्ड से है.
The post सीनियर वीमेंस टी -20 टूर्नामेंट : बिहार ने अरुणाचल को साठ रनों से हराया appeared first on Live Cities.