इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज ऑकलैंड में खेला जा रहा है। दूसरे टी20 में कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आपको बता दें कि रोहित सेना के लिए आज का मैच बहुत अहम है। क्योंकि अगर टीम इंडिया ये मैच हार जाती है तो वो ये सीरीज गंवा देगी। क्योंकि मेजबान टीम ने पहले टी20 में भारतीय टीम को टी20 में 80 रनों से हराया था। जो कि उसकी इस फॉर्मेट में सबसे बड़ी हार है।
इस बीच आपको बता दें कि भारतीय टीम ने दूसरे टी20 मैच में कोई भी बदलाव नहीं किया। इस मैच में पहली टी20 मैच वाली ही टीम मैदान में उतरी है। वेलिंगटन में खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने हर विभाग में खराब प्रदर्शन किया था। जहां गेंदों ने ढेरों रन दिए वहीं बल्लेबाजों ने लचर प्रदर्शन किया। वहीं फील्डरों ने भी कई कैच टपकाए। ये मैच रोहित शर्मा के लिए विशेष साबित हो सकता है। इसमें उनके पास तीन रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
आपको बता दें कि भारत को हर हाल में आज के मैच में जीत दर्ज करनी होगी, क्योंकि इस मैच में हार का मतलब होगा कि वन-डे सीरीज 1-4 से गंवाने वाली मेजबान टीम टी-20 सीरीज को अपने कब्जे में करने में सफल हो जाएगी। पहले टी20 में कीवी टीम के विकेटकीपर ओपनर बल्लेबाज टीम सीफर्ट ने भारतीय गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए 43 गेंद में 84 रन बनाए और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया।