Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दूसरे टी-20 में रोहित शर्मा बना सकते हैं ये तीन बड़े रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को ऑकलैंड में तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास तीन बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। रोहित शर्मा इस मुकाबले में 35 रन बनाते ही न्यूजीलैंड के सलामी बललेबाज मार्टिन गुप्टिल को पछाडक़र टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

लगातार दूसरी बार रणजी चैम्पियन बन विदर्भ ने हासिल की ये खास उपलब्धि

चोट के कारण गुप्टिल इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। गुप्टिल ने 76 टी-20 मैचों में 2272 रन बनाए हैं। वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 91 मैचों में 2238 रन चुके हैं। इस मैच में रोहित के पास क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर करने का मौका होगा।

तो इस कारण आईसीसी वनडे विश्व कप में नहीं खेल सकेंगे स्टीव स्मिथ!

इस मैच में अगर वह छह छक्के लगा देते हैं तो रोहित मार्टिन गुप्टिल और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे। रोहित के अभी तक टी-20 में 98 छक्के हैं। जबकि गुप्टिल और क्रिस गेल ने एक समान 103 छक्के लगाए हैं।

आज ही के दिन अनिल कुंबले ने बनाया था ये हैरान करने वाला रिकॉर्ड

वहीं मैच में टीम इंडिया की जीत के साथ ही रोहित कप्तानी के मामले भी विराट कोहली की बराबरी कर लेंगे। विराट ने अब तक टीम इंडिया को 20 टी-20 मैचों में से 12 मैचों में जीत दिलाई। वहीं रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को 13 में से 11 टी-20 मैचों में जीत दिला चुके हैं।