इंटरनेट डेस्क। बुधवार को बैंगलुरू में कंगारू टीम के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी पारी ने भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मैक्सवेल ने इसी के साथ ही भारत की धरती पर रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल कर ली। मैक्सवेल से पहले भारत की धरती पर टी20 में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर कंगारू टीम के मौजूदा टी20 कप्तान एरोन फिंच के नाम दर्ज था ।
विराट कोहली ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड, बने यह कारनामा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
एरोन फिंच ने भारतीय धरती पर टी20 में 89 रनों की सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी खेली थी। अब फिंच का ये रिकॉर्ड मैक्सवेल ने कल टी20 बैंगलुरू में खेले गए दो टी20 मैचों की सीरीज के अंतिम मैच में तोड़ दिया है। मैक्सवेल ने सीरीज के अंतिम मैच में शानदार शतक लगाया और फिंच का ये रिकॉर्ड धराशाही कर दिया।
अब मैक्सवेल का भारत की धरती पर टी20 में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 113 रन हो गया है। कंगारू टीम के इस आक्रामक बल्लेबाज ने मात्र 55 गेंदों में 7 चौको और 9 छक्को की सहायता से ये रन बनाए। इसी के साथ आपको बता दें कि मैक्सवेल ने टी20 में अपना तीसरा शतक लगाने में भी कामयाबी हासिल कर ली है। मैक्सवेल की तूफानी पारी के बदौलत ही कंगारू टीम ने इंडिया को 7 विकेट से हराकर टी20 सीरीज अपने नाम कर ली है। मैक्सवेल को मैच विनिंग पारी खेलने पर मैन आफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। साथ ही इसके साथ मैन आफ द सीरीज अवॉर्ड से भी नवाजा गया।