Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा ने टी-20 में बनाया ऐसा रिकॉर्ड, पूरी दुनिया कर रही है सलाम

भारतीय टीम ने आज शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 7 विकेट से मात दे दिया. इसी के साथ सीरीज 1-1 से बराबर हो गया. मैच में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा ने बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने 29 गेंदों में 50 रन बनाएं. उनकी शानदार पारी की वजह से भारतीय टीम को जीत मिली.

इसी के साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. वो न्यूजीलैंड में कप्तान के रूप में अर्धशतक बनाने वाले पहले कप्तान बने हैं. साथ ही उनके छक्कों की संख्या 102 हो गई है. उनके ऊपर क्रिस गेल और मार्टिन गुप्टिल हैं. इसी के  साथ उन्होंने एक विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा 

रोहित ने दूसरे टी-20 में पचासा जड़ने के साथ ही वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर आ गए हैं. उन्होंने 92 मैचों की 84 पारियों में 2288 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 138.41 का रहा है.

रोहित शर्मा 2288
मार्टिन गुप्टिल  2272
शोएब मलिक  2263
विराट कोहली 2167
ब्रेंडन मैकुलम  2140

टी-20 में रोहित शर्मा के नाम चार शतक और 16 अर्धशतक है. इस मामले में दूसरे और तीसरे नंबर पर क्रमाश मार्टिन गप्टिल (2272) और शोएब मलिक (2263) रन है.

2016 के बाद रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं 

2016 के बाद रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 202 छक्का जड़े हैं. मार्टिन गप्टिल 110 छक्के जड़ चुके हैं. कॉलिन मुनरो 104 छक्के, एरॉन फिंच 90 छक्के, बेन स्टोक्स 89 छक्के, जोस बटलर 85 छक्के और विराट कोहली-ऑइन मॉर्गन 81 छक्के जड़ चुके हैं.

भारतीय टीम अब अगला मुकाबला 10 फरवरी को खेलेगी. सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. टीम अगले मैच में जीत कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post रोहित शर्मा ने टी-20 में बनाया ऐसा रिकॉर्ड, पूरी दुनिया कर रही है सलाम appeared first on Sportzwiki.