Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहला टी-20: रिचर्डसन और कमिन्स ने अन्तिम ओवर में छीनी भारत से जीत

खेल डेस्क। पुछल्ले बल्लेबाज जॉय रिचर्डसन (नाबाद सात) और पैट कमिन्स (नाबाद सात) द्वारा अन्तिम ओवर में की गई शानदार बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने विशाखापत्तनम में खेल गए पहले टी-20 मैच में भारत को तीन विकेट से शिकस्त दी।

मेहमान टीम को अन्तिम ओवर में जीत के लिए 14 रन की जरूरत थी। इन दोनों बल्लेबाजों ने उमेश यादव के इस ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई दी। इसके साथ ही कंगारू टीम ने दो मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

श्रीलंका ने टेस्ट सीरीज में अफ्रीका का क्लीन स्वीप कर रचा ये इतिहास, ऐसा करने वाली बनी एशिया की पहली टीम

भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (36 गेंदों पर 50 रन), पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (37 गेंदों पर नाबाद 29) और कप्तान विराट कोहली (17 गेंदों पर 24 रन) की उपयोगी पारियों के दम पर पहले खेलते हुए निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 126 रन बनाए।

ISSF विश्व कप 2019: गुलाबी नगरी की अपूर्वी ने विश्व रिकॉर्ड के साथ गोल्ड पर साधा निशाना

कप्तान विराट कोहली ने विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर कहीं ये बड़ी बात

इसके जवाब में कंगारू टीम ने ग्लेन मैक्सवेल (43 गेंदों पर 56) और डीआर्शी शार्ट (37 गेंदों पर 37) की उपयोगी पारियों के दम पर अन्तिम गेंद पर सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाज कर एक समय मैच भारत के पक्ष में कर दिया, लेकिन उमेश यादव ने अन्तिम ओवर में खराब गेंदबाजी कर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बुमराह ने 16 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।