Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कुलदीप को आखिरी टी-20 मैच में किए गए शानदार प्रदर्शन का मिला ये बड़ा इनाम

खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए तीसरे मैच में शानदार प्रदर्शन की मदद से भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव गेंदबाजों की आईसीसी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। कुलदीप के अलावा शीर्ष दस गेंदबाजों की इस सूची में कोई भी भारतीय शामिल नहीं है। अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान इस तालिका में पहले स्थान पर काबिज हैं।

विश्व कप टीम में शामिल होने की दौड़ में हैं ये तीन खिलाड़ी, मुख्य चयनकर्ता प्रसाद ने दिए संकेत

कुलदीप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में 26 रन देकर दो विकेट झटके। अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान तालिका में दूसरे स्थान पर हैं। कुलदीप के स्पिन जोड़ीदार युजवेंद्र चहल को आईसीसी रैंकिंग में नुकसान हुआ है। वह छह पायदान गिरकर 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि भुवनेश्वर कुमार 18वें स्थान पर बने हुए हैं।

ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के पहले क्रिकेटर बने धोनी

बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय सलामी बल्लेबाजरोहित शर्मा तीन पायदान के फायदे के साथ सातवें स्थान पर है। जबकि लोकेश राहुल और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन क्रमश: 10वें और 11वें स्थान पर काबिज है। पाकिस्तान के बाबर आजम इस सूची में पहले स्थान पर काबिज है।

न्यूजीलैंड ने जीती टी-20 सीरीज, भारत का सपना टूटा

भारतीय कप्तान विराट कोहली को रैंकिंग में चार पायदान का नुकसान हुआ है। वह जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मसाकाद्जा के साथ संयुक्त 19वें स्थान पर हैं। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में 2-1 से हारने के बावजूद भारतीय टीम रैंकिंग में पाकिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर कायम है।