भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उनकी सरजमीं पर टेस्ट और वनडे में मात दी. टी-20 सीरीज बराबरी पर खत्म हुई. विराट कोहली की टीम पहली ऐसी भारतीय टीम बनी. जिसने ऑस्ट्रेलिया को उनकी धरती पर पहली टेस्ट सीरीज अपने नाम की अब ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के दौरे पर आई है. पहला टी-20 कल यानी 24 फरवरी से शुरू होने वाली है.
पहले टी-20 में विराट इन खिलाड़ियों को नहीं देंगे मौका!

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में इस खिलाड़ी की वापसी हुई है. पहले मैच में भारतीय टीम बहुत बड़ा झटका लगा है टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को चोट की वजह से टीम से बाहर कर दिया गया है. अब सिर्फ 14 खिलाड़ियों में से ही टॉप 11 का चुनाव होगा.
1. सिद्धार्थ कौल

भारतीय टीम के इस तेज गेंदबाज को पहले मैच में मौका नहीं मिलते दिख रहा है. हाल के दिनों में इस खिलाड़ी को जब भी मौके मिले हैं इनका प्रदर्शन उतना ख़ास नहीं रहा है. इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हो रही है. उमेश यादव को भी टीम में रखा गया है. जिसे देखते हुए इस खिलाड़ी को मौका मिलते नहीं दिख रहा.
2. दिनेश कार्तिक

भारतीय टीम के इस खिलाड़ी को वनडे टीम में मौका नहीं मिला है. पहले टी-20 मैच में के एल राहुल और ऋषभ पंत भी टीम में है. के एल राहुल का खेलना तय माना जा रहा है.
ऋषभ पंत को विश्व कप में टीम का हिस्सा बताया जा रहा है जिसकी वजह से उनको टीम में मौका दिया जाना भी तय है. कार्तिक इस तरह टीम में फीट नहीं नजर आ रहे हैं.
3. मयंक मार्कंडेय

कुलदीप यादव के विकल्प के तौर पर लिए गए इस खिलाड़ी का डेब्यू इस मैच में तय नहीं माना जा रहा है. भारतीय टीम में पहले से ही क्रुनाल पांड्या विजय शंकर के रूप में ऐसे विकल्प हैं जो गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों कर सकते हैं. अभी इस खिलाड़ी को डेब्यू करने में थोड़ा समय है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 में इन खिलाड़ियों को विराट नहीं देंगे प्लेइंग इलेवन में मौका! appeared first on Sportzwiki.