Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित, स्टार खिलाड़ियों को आराम

इंग्लैंड की टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है। टेस्ट मैचों की सीरीज में उसे करारी हार मिली थी लेकिन वनडे सीरीज के पहले मैच में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। पांच मैचों की वनडे सीरीज के बीच दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। इसके लिए इंग्लैंड टीम का चयन हो गया है।

स्टार खिलाड़ियों को आराम

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को इस सीरीज से आराम दिया गया है। दोनों खिलाड़ी पहले टेस्ट मैच से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। वनडे सीरीज के बाद वह वापस इंग्लैंड लौट जायेंगे।

दोनों खिलाड़ी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं और टूर्नामेंट की शुरुआत 23 मार्च से हो रही है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड इससे पहले विश्व कप के लिए महत्वपूर्ण इन दोनों खिलाड़ियों को आराम देना चाहती थी।

इन खिलाड़ियों की वापसी

इंग्लैंड की टी-20 टीम में युवा बल्लेबाज सैम बिलिंग्स की वापसी हुई है। वह हाल में ही लायंस लायंस की टीम के साथ भारत दौरे पर आये थे। उनके अलावा डेविड मलान को भी टीम में जगह मिली है।

स्टोक्स और बटलर को आराम देने पर मुख्य चयनकर्ता एड स्मिथ ने कहा

“इन दोनों खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी क्रिकेट की वजह से आराम नहीं दिया गया है। इन्हें विश्व कप और उसके बाद एशेज खेलना है। मैंने इन लोगों को आराम करने के लिए मुख्य कोच की मजबूत सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है।”

5 मार्च से मुकाबले

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का आखिरी मैच 2 मार्च को खेला जायेगा। इसके बाद 5 मार्च से टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। इस सीरीज के मैच 5, 8 और 10 मार्च को खेले जायेंगे।

इस प्रकार है इंग्लैंड की टीम:

ओएन मॉर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, टॉम करन, जो डेनली, एलेक्स हेल्स, क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जो रूट, डेविड विली, मार्क वुड

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित, स्टार खिलाड़ियों को आराम appeared first on Sportzwiki.