विदर्भ के सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर प्रथम श्रेणी क्रिकेट के महान खिलाड़ी के रूप में जाने जाते हैं. 40 बर्षीय यह खिलाड़ी अभी भी बेहतरीन फॉर्म में खेलता है. विदर्भ की टीम ने इस साल रणजी ट्राफी पर कब्ज़ा किया है. पिछले साल भी विदर्भ विजेता हुई थी. जाफर ने दोनों सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी.
ईरानी ट्राफी में जाफर को आराम दिया गया है. युवाओं को मौका देने की वजह से इस खिलाड़ी को आराम दिया गया. जाफर ने इस दौरान इंटरव्यू में टी-20 क्रिकेट पर तंज कसा है.
टी-20 क्रिकेट पर वसीम जाफर ने कसा तंज

बता दें, कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टी-20 की वजह से अपने टेक्निक में बदलाव किया. और वो बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए.
उन्होंने कहा,
” मुझे पता है यह कैसे काम कर रहा है अब समय बदल गया है. आजकल, मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी को टी 20 में कौशल की आवश्यकता है अन्यथा वह क्रिकेट में जीवित नहीं रहने वाला है,”
“रणजी ट्रॉफी या दलीप ट्रॉफी या ईरानी ट्रॉफी में आप कितना भी रन बना लें, अगर आपके पास बल्लेबाजी या गेंदबाजी में टी 20 में कौशल नहीं है, तो आप बहुत दूर तक नहीं खेल सकते हैं”
इसमें युवा खिलाड़ियों की कोई गलत नहीं

जाफर ने आगे कहा इसमें युवा खिलाड़ियों की कोई गलती नहीं है. अगर वो वैसा नहीं खेलेंगे तो वो ज्यादा नहीं खेल सकते हैं,
उन्होंने आगे कहा,
“जाहिर है, युवा खिलाड़ी उस पर गौर करते हैं और उन्हें प्राथमिकता देते हैं. टी 20 क्रिकेट के अनुसार वो खेलते हैं जो मुझे नहीं लगता कि उनकी गलती है. इस तरह से सिस्टम अब काम करता है और वे ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं”

“उन्हें पता है कि अगर वे आईपीएल नहीं खेलेंगे, तो वे बहुत दूर तक नहीं खेल पाएंगे. आईपीएल उन्हें भारतीय टीम के लिए चुनने के लिए बेंचमार्क देता है. आप उन्हें दोष नहीं दे सकते क्योंकि आपके पास टी 20 में कौशल होना चाहिए अन्यथा आप बहुत अधिक क्रिकेट नहीं खेलेंगे “
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वसीम जाफर ने टी-20 क्रिकेट पर कसा तंज, युवा खिलाड़ी अगर ये फ़ॉर्मेट न खेले तो क्रिकेट में टिकना मुश्किल appeared first on Sportzwiki.