Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच कल, विश्व कप से पहले इस खिलाड़ी के पास होगा अपनी छाप छोडऩे का अन्तिम मौका

खेल डेस्क। भारतीय टीम बुधवार को दूसरे टी-20 मैच के लिए मैदान पर उतरेगी तो उसका लक्ष्य इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देकर इस शृंखला को बराबर करवाने का होगा।टीम इंडिया को विशाखापत्तनम में खेल गए पहले टी-20 में अन्तिम ओवर में हार का सामना करना पड़ा था। बेंगलुरू में होने वाले दूसरे मैच के लिए भारतीय टीम में कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।

एबी डीविलियर्स IPL 12 के बाद इस क्लब की ओर से टी20 में लगाएंगे चौके छक्के

भारतीय टीम प्रबंधन इस मुकाबले में उमेश यादव की जगह सिद्धार्थ कौल को मौका दे सकता है या ऑलराउंडर विजय शंकर को अंतिम एकादश में शामिल कर बल्लेबाजी को मजबूत कर सकता है। इस मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन कर ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक के पास अपनी छाप छोडऩे का मौका होगा।

वैसे विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के पास तो विश्व कप से पहले छाप छोडऩे का यह अंतिम मौका होगा। वहीं पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी से प्रशंसकों को तेजी से बल्लेबाजी करने की उम्मीद होगी। पिछले मैच में धोनी ने धीमी बल्लेबाजी की थी।

विराट और धोनी को पछाड़ सुरेश रैना ने टी20 क्रिकेट में हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

टीमें इस प्रकार हैं: भारत: रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, कृणाल पांड्या, विजय शंकर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, सिद्धार्थ कौल और मयंक मारकंडेय।

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), डार्सी शार्ट, पैट कमिंस, एलेक्स कैरी, जेसन बेहरेनडोर्फ, नाथन कूल्टर नाइल, पीटर हैंड्सकोंब, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन टर्नर और एडम जम्पा।