भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस साल अब तक 4 टी-20 मैच खेले चुके हैं. उन्होंने इन मैचों में 101.12 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. क्रिकेट के सबसे छोटे फ़ॉर्मेट में इस स्ट्राइक रेट को बहुत ही खराब माना जाता है. 37 साल के हो चुके इस महान फिनिशर के बल्ले पर अब पहले जैसे गेंद नहीं आती.
टी-20 में इस खिलाड़ी को टीम में रखने से हो रहा घाटा!

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में धोनी ने 37 गेंद का सामना किया और महज 29 रन बनाए. जिस तरह के शॉट्स वो खेल रहे थे. उनमे कहीं भी वो पहले वाला धोनी नजर नहीं आ रहा था. पहले धोनी जब 37 गेंद का सामना करते थे तब उनका स्ट्राइक रेट 150 से ऊपर होता था. ये मैं नहीं आंकड़े बता रहे हैं.
पिछले पांच साल में धोनी का टी-20 में स्ट्राइक रेट

2018- 155.70
2017- 133.46
2016- 149.69
2015- 125 इस साल इस खिलाड़ी ने सिर्फ दो मैच खेले थे
2014- 132.76
ये तय है की धोनी विश्व कप में खेलने वाले हैं. टी-20 में भारत के पास 150 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले ऋषभ पंत मौजूद हैं तो धोनी का टीम में होना समझ नहीं आ रहा. क्या हम धोनी की जगह एक प्रमुख बल्लेबाज या फिर एक प्रमुख गेंदबाज जिसकी वजह से टीम को संतुलन मिले नहीं उतार सकते?
2020 टी-20 विश्व कप से पहले ये कैसी तयारी?

टी-20 टीम में हम तीन विकेटकीपर को प्लेइंग इलेवन में जगह दे रहे हैं. दिनेश कार्तिक, धोनी और पंत. 2020 विश्व कप तक धोनी 38 साल के हो जाएंगे. उस वक्त तक अगर हम इस खिलाड़ी को टीम में रखना चाहते हैं. तब ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक टी-20 टीम में क्या कर रहे हैं? उनकी जगह केदार जाधव या जडेजा को मौका नहीं मिलना चाहिए. जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में उपयोगी योगदान दे सके.
अगर 2020 के लिए पंत आपके विकल्प हैं. तो उनपर आपको विश्वास दिखाना होगा. इस युवा खिलाड़ी के अंदर बहुत प्रतिभा है, लेकिन उनको एक फिल्डर के रूप में जगह देकर हम उनका आत्मविश्वास गीरा रहे हैं.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post टी-20 क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम महेंद्र सिंह धोनी को क्यों ढो रही है? appeared first on Sportzwiki.