भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई टी-20 सीरीज का प्रबल दावेदार भारत की टीम को माना जा रहा था, लेकिन इस बात को ऑस्ट्रेलिया टीम ने पूरी तरह से गलत साबित किया और अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत को उसी की धरती पर 2-0 से टी-20 सीरीज हरा दी है.
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली बार भारत को उसी की धरती पर टी-20 सीरीज में हराया है. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में भारत की सीरीज हार के तीन मुख्य कारण बताएंगे.
अपनी फुल स्ट्रेंथ टीम के साथ में ना जाना

भारतीय टीम के चयनकर्ता इस सीरीज में अपनी फुल स्ट्रेंथ के साथ नहीं गये. भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने इस टी-20 सीरीज को हल्के में लिया और कुलदीप यादव व भुवनेश्वर कुमार जैसे अहम गेंदबाजो को आराम दे दिया.
भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप के ना होने के कारण भारतीय टीम की गेंदबाजी इस पूरी सीरीज के दौरान बहुत कमजोर नजर आई.
भारतीय टीम के चयनकर्ताओं की यह गलती भारतीय टीम को भारी पड़ी हैं और भारत को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा है.
प्लेइंग इलेवन में रोटेशन पॉलिसी अपनाना

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने प्लेइंग इलेवन में रोटेशन पॉलिसी अपनाई, उन्होंने पहले टी-20 में जहां शिखर धवन को आराम दिया था. वहीं सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में उन्होंने भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा को आराम दिया.
भारतीय टीम कहीं ना कहीं इस रोटेशन पॉलिसी की वजह से अपनी मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ ना खेल पाई और भारतीय टीम को सीरीज में 2-0 की हार का सामना करना पड़ा.
अहम मौकों पर बिखर जाना

भारतीय टीम इस सीरीज के अहम मौकों पर बिखरी हुई नजर आई, जब पहले टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को अंतिम ओवर में 14 रन की जरुरत थी, तब उमेश यादव भारतीय टीम को जीत नहीं दिला पाये थे.
वहीं दूसरे टी-20 में सिद्धार्थ कौल ऑस्ट्रेलिया की पारी के 18वें ओवर में कुल 18 रन खर्च कर बैठे थे और भारत के हाथ से मैच फिसल गया था.
अहम मौकों पर भारतीय खिलाड़ी दबाव पर नजर आये, जो भारतीय टीम की सीरीज में 2-0 की हार का एक बड़ा कारण बना है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post इन तीन कारणों की वजह से भारतीय टीम को टी-20 सीरीज में करना पड़ा हार का सामना appeared first on Sportzwiki.