Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को टी-20 सीरीज हराने के साथ ही भारत पर लगा दिया ये बदनुमा दाग, विराट के नाम भी जुड़ा ये शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत को कल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बैंगलोर में खेले गये टी-20 मैच में 7 विकेट से हार मिली। सीरीज के पहले मैच को भी ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट से अपने नाम किया था। मेहमान टीम की यह भारत में पहली टी-20 सीरीज जीत है। वहीं यह सिर्फ दूसरा मौका है जब ऑस्ट्रेलिया को भारत को टी-20 सीरीज में मात दी है।

ऑस्ट्रेलिया ने दिखाया शानदार खेल

बैंगलोर की बल्लेबाजी पिच पर पहले खेलते हुए टीम इंडिया ने 190 का स्कोर बनाया। भारत के लिए कप्तान विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और केएल राहुल ने शानदार पारी खेलकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचा दिया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार शतक बनाया। उन्हें अन्य बल्लेबाजों का अच्छा साथ मिला और उन्हें टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। मैक्सवेल 114 रनों की शानदार पारी खेली।

कोहली की कप्तानी में पहली हार

विराट कोहली की कप्तानी में यह पहला मौका है जब भारतीय टीम को घर में टी-20 सीरीज में हार मिली है। इससे पहले भारत को आखिरी बार 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने घर में टी-20 सीरीज में हार मिली थी।

उस समय टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी। तीन मैचों की उस सीरीज को दक्षिण अफ्रीका ने 2-0 से अपने नाम किया था। इससे पहले भारतीय टीम को सिर्फ दो और मौके पर ही घर में टी-20 सीरीज में हार मिली थी।

2011 में मिली थी पहली हार

भारतीय टीम को पहली बार घर में टी-20 सीरीज हार इंग्लैंड के खिलाफ 2011 में मिली थी। एक मैच की इस सीरीज को इंग्लैंड ने अपने नाम कर लिया था। उस समय भी टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी।

उसके बाद न्यूजीलैंड ने भारत को 2012 में हराया था। न्यूजीलैंड ने पहले टी-20 मैच को अपने नाम किया था, वहीं दूसरे मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post ऑस्ट्रेलिया ने भारत को टी-20 सीरीज हराने के साथ ही भारत पर लगा दिया ये बदनुमा दाग, विराट के नाम भी जुड़ा ये शर्मनाक रिकॉर्ड appeared first on Sportzwiki.