खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच आज वेलिंगटन में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारतीय टीम का लक्ष्य पहली बार न्यूजीलैंड की धरती पर टी-20 शृंखला जीतने का होगा।
अगर टीम इंडिया यह शृंखला जीतने में सफल रही तो वह पाकिस्तान के अजय रथ की बराबरी कर लेगा। पाक के नाम लगातार 11 सीरीज में न हारने का रिकॉर्ड दर्ज है। भारत अभी तक लगातार दस सीरीज में से आठ में जीत हासिल कर चुकी है जबकि दो ड्रॉ रही हैं।
अब मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने दिया क्रिकेट प्रशंसकों को ये बड़ा तोहफा
वेलिंगटन में खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच में रोहित शर्मा के पास भी विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका होगा। अगर इस मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल कर ली तो रोहित भारतीय कप्तान के तौर पर विराट कोहली की बराबरी कर लेंगे। विराट ने अब तक टीम इंडिया को 20 टी-20 मैचों में से 12 मैचों में जीत दिलाई। वहीं रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को 12 में से 11 टी-20 मैचों में जीत दिला चुके हैं।
सुनील गावस्कर ने कहा ये दो ऑलराउंडर खिलाड़ी विश्वकप में भारत के लिए साबित हो सकते तुरूप के इक्के
पहले टी-20 में रोहित शर्मा युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को मौका दे सकते हैं। वहीं ऋषभ पंत तीन टी-20 मैचों की शृंखला में अपनी उपयोगिता साबित करके चयन का दावा पुख्ता करना चाहेगा।
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेन्द्र सिंह धोनी, कृणाल पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, शुभमन गिल, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), डग ब्रासवेल, कोलिन डे ग्रौंडहोम, लॉकी फग्र्युसन, स्काट के, कोलिन मुनरो, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, टिम सेइफर्ट, ईश सोढी, टिम साउथी, रॉस टेलर, ब्लेयर टिकनर, जेम्स नीशाम।