इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस टी20 सीरीज में दोनों टीमें अभी एक एक मैच जीतकर बराबरी पर है। ऐसे में 10 फरवरी रविवार को खेला जाने वाला अंतिम मैच रोमांचक होने वाला है। क्योंकि जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो ये टी20 सीरीज जीत लेगी। अंतिम टी20 मैच हेमिल्टन में खेला जाएगा।
भारत और न्यूजीलैंड के लिए अंतिम मैच कांटेदार मैच है। इसलिए दोनों टीमें इस मैच को जीतने के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी। भारतीय टीम वनडे सीरीज जीतने के बाद अब टी20 सीरीज जीतने की भी पूरी कोशिश करेगी। अंतिम टी20 मैच में भारतीय टीम में कुछ बदलाव हो सकते है।मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार विजय शंकर ने पहले दो मैचों में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। लेकिन गेंदबाजी में विजय शंकर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाएं। ऐसे में अंतिम टी20 में उनकी जगह शुभमन गिल को मौका दिया जा सकता है। वहीं, टी20 सीरीज में स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाएं। ऐसे में अंतिम मैच में कुलदीप यादव मैदान में नजर आ सकते है। यादव ने अभी तक एक भी मैच इस टी20 सीरीज में नहीं खेला है।
आपको बता दें कि टी20 सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को टी20 में 80 रनों से हराया था। वहीं, भारतीय टीम दूसरे मैच में वापसी करते हुए मेजबान कीवी टीम को 7 विकेट से हराने में कामयाबी हासिल की। दूसरे टी20 मैच में क्रुणाल पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन आफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया।