इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब वनडे सीरीज के बाद तीन टी20 मैचों की सीरीज बुधवार से खेली जाएगी। टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कल वेलिंग्टन में खेला जाएगा। भारत और कीवी टीम के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 से शुरू होगा। टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम ने मेजबान कीवी टीम को पांच वनडे मैचों की सीरीज में 4-1 से हराने में कामयाबी हासिल की थी।
इसी बीच आपको बता दें कि भारतीय टीम कल से शुरू होने वाली टी20 सीरीज में अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज कर सकती है। आपको बता दें कि भारतीय टीम इस टी20 सीरीज को जीत लेती है या बराबरी पर खत्म कर लेती है तो भारतीय टीम पाकिस्तान के लगातार 11 अपराजेय टी20 सीरीज की बराबरी कर लेगा। इसी के साथ भारत पाकिस्तान के इस विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगा।
आपको बता दें कि टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा और लगातार सीरीज में 11 बार अपराजेय रहने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम दर्ज है। आपको बता दें कि भारतीय टीम इस समय पिछली 10 टी20 सीरीज में अपराजेय बना हुआ है। ऐसे में भारत अगर कीवी के खिलाफ टी20 सीरीज जीतता है या ड्रा कराता है तो वो पाक के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगा। साथ आपको बता दें कि भारत को फरवरी में कंगारू टीम के खिलाफ 2 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। अगर भारत इस दौरान कंगारू टीम को हरा देता है या सीरीज का ड्रा करा लेता है तो पाकिस्तान का लगातार 11 टी20 सीरीज जीतने का रिकॉर्ड तोड़ देगा। टी20 सीरीज में भारतीय टीम वर्तमान कप्तान विराट कोहली की अनुपस्थिति में मैदान में उतरेगी। विराट की जगह टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथ में रहेगी। रोहित शर्मा ने अंतिम दो वनडे मैचों में भी टीम की कमान संभाली थी।