Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रेयस अय्यर ने छक्कों की बरसात कर खेली भारत की तरफ से टी-20 की सबसे बड़ी और विस्फोटक पारी

भारत की घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की आज से शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के पहले ही दिन आज कई बड़े स्कोर देखने को मिला। पहले चेतेश्वर पुजारा ने शतक बनाया वहीं ग्रुप सी के एक मुकाबले में मुंबई के श्रेयस अय्यर ने भारत की तरफ से टी-20 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है।

अय्यर की विस्फोटक पारी

मुंबई के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने सिक्कम के खिलाफ खेले गये मैच में 147 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह टी-20 क्रिकेट में किसी भी भारतीय बल्लेबाज की सबसे बड़ी पारी है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम दर्ज था। पन्त ने आईपीएल में 128 रनों की पारी खेली थी। अय्यर के पास क्रिस गेल के 175 रनों को भी पीछे छोड़ने का मौका था, लेकिन वह 17वें ओवर की अंतिम गेंद पर आउट हो गये।

छक्कों की बरसात की

श्रेयस अय्यर ने 147 रन सिर्फ 55 गेंद में बना दिए। उन्होंने 38 गेंद में अपना शतक पूरा किया था। अपनी इस पारी में उन्होंने 15 छक्के और 7 चौके लगाए। उन्होंने एक भी ओवर में 5 छक्के जड़े थे।

टी-20 मैच की एक पारी में वह सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का भारतीय रिकॉर्ड भी अब अय्यर के नाम हो गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत ही नाम था। उन्होंने इसी टूर्नामेंट में पिछले साल हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 12 छक्के लगाये थे।

मुंबई ने बनाया विशाल स्कोर

मुंबई के लिए इस मैच में पृथ्वी शॉ की भी वापसी हुई। शॉ ने 4 गेंद में 10 रनों की छोटी पारी खेली। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी 33 गेंद में 63 रन बनाये। इन्हीं पारियों में मदद से मुंबई ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 258 रन बना दिए।

टी-20 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का मौका मुंबई के पास था लेकिन अंतिम तीन ओवर में उन्होंने सिर्फ 20 रन बनाये। टी-20 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर 263 रन है। आरसीबी और ऑस्ट्रेलिया दोनों ने यह कारनामा किया है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post श्रेयस अय्यर ने छक्कों की बरसात कर खेली भारत की तरफ से टी-20 की सबसे बड़ी और विस्फोटक पारी appeared first on Sportzwiki.