स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो टी 20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला गया। इस मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी भारतीय टीम के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ने अपनी शानदार गेंदबाजी से हर किसी का दिल जीत लिया है। साथ ही उन्होंने ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। आपको बता दे कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके अंतरराष्ट्रीय टी-20 करियर में 50 विकेट पूरा कर लिया।
आपको बता दे कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी 20 मैच में जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में महज 16 रन देकर 3 विकेट लिए इसके साथ ही उन्होंने ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 करियर में 51 विकेट भी कर लिए है। बुमराह ने पहले टी 20 मैच में यह उपलब्धि पीटर हैंड्सकॉम्ब को धोनी के हाथों कैच कराकर हासिल की है। साथ ही आपको बता दे कि जसप्रीत बुमराह से पहले भारतीय टीम के लिए ये कारनामा आर. अश्विन ने किया था। साथ ही आपको बता दे कि जसप्रीत बुमराह सबसे कम मैच खेलकर यह उपलब्धि हासिल करने वाले में पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए है।
जसप्रीत बुमराह ने अभी तक 41 मैच खेले है साथ ही आपको बता दे कि अंतरराष्ट्रीय टी-20 करियर में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम है। अफरीदी ने 99 मैचों में कुल 98 विकेट लिए हैं। साथ ही आपको बता दे कि अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी 20 मैच 27 फरवरी को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेला जाएगा।
ये भी देखें
महिला खिलाड़ी से भिड़ें व्लादिमीर पुतिन, देखें Video
पुलवामा बदले से खुश हुए क्रिकेटर्स, ट्वीट कर सेना को किया सलाम
सुरेश रैना ने रचा इतिहास, टी 20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज
Herald