भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तान के तौर भारतीय टीम को बहुत जीत दिलाई है. आज भी इस खिलाड़ी को कप्तान के रूप में हर कोई देखना चाहता है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है.
टीम की कमान रोहित शर्मा संभाल रहे हैं. न्यूजीलैंड की पारी के दौरान दौरान ग्रैंडहोम ने 27 गेंदों पर टी-20 का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने चार छक्के और एक चौका लगाया. लेकिन अगली ही गेंद पर वो हार्दिक पांड्या की गेंद पर रोहित शर्मा को कैच दे बैठे, इसी के साथ भारत को पांचवीं सफलता भी मिली.
ग्रैंडहोम के आउट होने के बाद रोहित शर्मा मैदान से बाहर चले गए थे

ग्रैंडहोम के आउट होने के बाद रोहित शर्मा मैदान से बाहर चले गए थे. हालांकि फिर वो वापस आ गए और कप्तानी करने लगें ग्रैंडहोम के आउट होने के बाद कीवी टीम की रनगति भी थोड़ी धीमी हो गई थी. रोहित शर्मा जब वापस ड्रेसिंग रूम में गए. तब मैदान पर ऐसा नजारा देखने को मिला. जो विश्व का हर क्रिकेट प्रेमी देखना चाहता है.
धोनी बने कप्तान

रोहित शर्मा के ड्रेसिंग रूम में जाने के बाद. मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी करने लगे. इसे देख दर्शक काफी खुश हुए. बता दें, जब-जब विराट कोहली को आराम मिला है और रोहित शर्मा किसी वजह से टीम की कप्तानी करने में असफल रहे हैं. तब तब धोनी कप्तानी करते नजर आए हैं.
यहाँ देखें वीडियो
— MS (@premchoprafan) February 8, 2019
बता दें,पहले मैच में भारत के न ही बल्लेबाज चले थे, न ही गेंदबाज.भारत ने पहले मैच में प्रयोग किए थे जो पूरी तरह से असफल रहे थे. इसी वजह से भारत को टी-20 की अपनी सबसे बड़ी 80 रन की हार झेलनी पड़ी थी. लेकिन दूसरे मैच में भारतीय टीम ने पकड़ मजबूत बना ली है.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post वीडियो: दूसरे टी-20 मैच के दौरान रोहित शर्मा ने छोड़ी कप्तानी, महेंद्र सिंह धोनी ने बखूबी निभाया जिम्मेदारी appeared first on Sportzwiki.