खेल डेस्क। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट की तूफानी पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत को 80 रन से शिकस्त दी। इस प्रकार न्यूजीलैंड की धरती पर टी-20 में भारतीय टीम का हार का सिलसिला जारी रहा।
OMG: केवल दस रन पर ही आउट हो गई ये टीम, खाता भी नहीं खोल सके दस बल्लेबाज
इसके साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर कीवी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।टिम सीफर्ट (84 रन) की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 219 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में भारतीय टीम 19.2 ओवरों में 139 रन पर ही ढेर हो गई।
भारतीय टीम में वापसी के बाद अब हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के लिए आई एक और बुरी खबर...
भारतीय टीम की ओर से टॉप स्कोरर पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी रहे। जिन्होंने 39 रन बनाए। वहीं सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 29 और ऑलराउंडर विजयी शंकर ने 27 रन की पारियां खेली।कीवी टीम की ओर से तेज गेंदबाज टिम साउथी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। लॉकी फग्र्यूसन, सेंटनर और ईश सोढ़ी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए थे।
रोहित शर्मा T20 सीरीज में बना सकते हैं ये दो विश्व रिकॉर्ड, इन मामलों में बनेंगे नंबर वन
इससे पहले भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए टिम सीफर्ट ने केवल 43 गेंदों में 84 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने सात चौके और तीन छक्के लगाए। कीवी टीम की ओर से कोलिन मुनरो और कप्तान केन विलियम्सन ने भी 34-34 रन का योगदान दिया। रॉस टेलर ने अपनी टीम के लिए 23 रन की उपयोगी पारी खेली।इसी मैदान पर आज इससे पहले भारतीय महिला टीम को भी कीवी टीम से 23 रन से हार का सामना करना पड़ा था।