Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मेंस अंडर-23 वनडे क्रिकेट : कप्तान के 73 रनों के बदौलत बिहार ने सिक्किम को 57 रनों से हराया

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : कप्तान सचिन कुमार सिंह के 73 और दो विकेट के बदौलत बिहार ने अंदर 23 टूनामेंट में सिक्किम को 57 रनों से हरा दिया. मौसम की खराबी के कारण इस मैच में बी जे डी फार्मूला के आधार पर जीत हार का फैसला हुआ. बिहार की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पचास ओवर में नौ विकेट पर 308 का स्कोर खरा किया. बी जे डी फार्मूला के अनुसार सिक्किम को 39 ओवर में 220 रन बनाना था तब वो इस मैच को जीत सकती था, मगर सिक्किम की टीम 39 ओवर में मात्र 163 रन ही बना सकी, नतीजतन उसे 57 रनों से हार का मुंह देखना परा.

कटक के रेवनशॉ यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर खेले गए मैच में बिहार की टीम से बल्लेबाजी करते हुए सचिन कुमार 73 , बिभूति भास्कर 56 , शब्बीर खान 32 , अनमोल बोनी और अनिमेष 31-31 , सतीश कुमार 21, आकिब 9 , मनमोहन 3 और राकीब अदनान 1 रन बनाकर आउट हुए , जबकि अभिषेक कुमार 13 और विकास झा एक रन पर नॉट आउट रहे. सिक्किम की और से पदम् और दिनेश 2-2 तथा ओम सैनी , शगुफ्ता और दीपक ने एक एक विकेट लिए. दो खिलाड़ी रन आउट के शिकार हुए.

जवाब में उतरी सिक्किम की टीम 39 ओवर में 163 रन ही बना पाई की मौसम ख़राब होने के कारण खेल रोक दिया गया , और बी जे डी फार्मूला के आधार पर बिहार को 57 रनों से विजयी घोषित कर दिया गया. सिक्किम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए राहुल 5 , बिक्की 14 , संदीप 14 और दीपक 11 रन बनाकर आउट हो गए , मगर ओम सैनी ने नाबाद 102 रनों की पारी खेली , खेल समाप्त होने वक्त आमिर शून्य पर नाबाद थे. बिहार की तरफ से सचिन ने दो और राकीब ने एक विकेट लिया , जबकि एक खिलाड़ी रन आउट का शिकार हुआ.

बिहार ने इस मैच में सिक्किम को 57 रनों से हरा कर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गया है. बिहार का अगला मैच 28 फरवरी को मणिपुर से है.

The post मेंस अंडर-23 वनडे क्रिकेट : कप्तान के 73 रनों के बदौलत बिहार ने सिक्किम को 57 रनों से हराया appeared first on Live Cities.