इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और भारतरत्न सचिन तेंदुलकर 24 फरवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाली चौथी आईडीबीआई फेडरल लाइफ इन्श्योरेन्स मैराथन दौड़ को हरी झंड़ी दिखाएंगे। आपको बता दें कि धावकों की हौसला अफजाई के लिये कंपनी के ब्रांड दूत सचिन तेंदुलकर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर मैराथन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।
तो इस कारण बीसीसीसीआई नहीं कर रहा है आईपीएल-12 का कार्यक्रम घोषित
24 फरवरी को आयोजित होने वाली इस मैराथन दौड़ में लगभग 1800 से अधिक धावक भाग लेंगे। 2019 में होने वाली इस मैराथन में 2000 और हाफ मैराथन में 6000 धावक भाग लेने जा रहे है। वहीं, स्वच्छ भारत दौड़ में 5500 (10 किलोमीटर) और 4500 (पांच किलोमीटर) धावक भाग लेंगे।
राजस्थान का ये क्रिकेटर करेगा भारतीय टीम की कप्तानी, बीसीसीआई ने की घोषणा
आईडीबीआई फेडरल लाइफ इन्श्योरेन्स मैराथन दौड़ अलग—अलग समय के अनुसार आयोजित होगी। भारतीय टीम के तूफानी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कई अहम मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया। सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के मैदान कई शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की।
मैदान में फिर नजर आएगा रावलपिंडी एक्सप्रेस का खौफ, इस लीग से कर रहे हैं मैदान में वापसी
सचिन तेंदुलकर के नाम करियर में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। सचिन ने अपने टेस्ट और वनडे करियर में सबसे ज्यादा शतक बनाने के अलावा सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज किया है ।
न्यूजीलैंड दौरे पर तूफानी बल्लेबाजी करने वाले इस भारतीय खिलाड़ी को नहीं मिलेगी विश्व कप टीम में जगह!