Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर 25 साल बाद रचा ये इतिहास

खेल डेस्क। कप्तान जेसन होल्डर (43 रन देकर चार) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत वेस्टइंडीज ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को दस विकेट से रौंदकर तीन मैचों की यह शृंखला अपने नाम कर ली है।

इस शृंखला में यह मेजबान टीम की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले बारबाडोस में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी वेस्टइंडीज ने 381 रन से बड़ी जीत हासिल की थी। यह 1994 के बाद पहला अवसर है जबकि वेस्टइंडीज टीम ने इंग्लैंड को लगातार टेस्ट मैचों में हराया।

IndvNz: विजय शंकर ने खेली करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी

वेस्टइंडीज ने डेरेन ब्रावो (50) की उपयोगी अर्धशतकीय पारी की मदद से पहली पारी में 306 रन बनाकर मेहमान टीम पर 119 रन की बढ़त प्राप्त की। इंग्लैंड ने पहली पारी में 187 रन बनाए थे। जबकि रोच और होल्डर की कातिलना गेंदबाजी के सामने मेहमान टीम दूसरी पारी में 132 रन पर ढेर हो गई। रोच और होल्डर दोनों ने चार-चार विकेट हासिल किए।

नदी के किनारे विराट और अनुष्का यू गले में बांहे डाले आए नजर, देंखे तस्वीरें

इससे वेस्टइंडीज को 14 रन का लक्ष्य मिला। सलामी बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट पांच रन और जॉन कैंपबेल 11 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। कैंपबेल ने जेम्स एंडरसन की गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को टेस्ट शृंखला में लगातार दूसरी जीत दिलाई।

पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने इस टीम को बताया विश्व कप का प्रबल दावेदार, बस करना होगा ये काम...

मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 17 रन बनाए। केमार रोच ने इस मैच में आठ विकेट हासिल किए। इस प्रदर्शन के कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में जोस बटलर ने सर्वाधिक 24 रन बनाए।