Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केवल 26 साल की उम्र में इस दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया

खेल डेस्क। अधिकतर खिलाड़ी जिस उम्र में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करते हुए उसी उम्र में दक्षिण अफ्रीका के एक क्रिकेटर ने संन्यास लेकर अपने प्रशंसकों को चौंका दिया है।

जी हां, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डुआने ओलिवर ने केवल 26 साल की उम्र में ही संन्यास की घोषणा कर सभी को चौंका दिया है। क्रिकेट में देखा गया है कि ज्यादातर खिलाड़ी इसी उम्र के लगभग टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करते हैं।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी, न्यूजीलैंड ने ऐसे रच डाला इतिहास

केवल दो साल पहले ही टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले ओलिवर ने क्लब क्रिकेट खेलने के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम दक्षिण अफ्रीका का साथ छोडऩे का फैसला किया है।26 वर्षीय ओलिवर के नाम 10 टेस्ट में 48 विकेट दर्ज हैं।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से केवल दो एक दिवसीय मैच खेलने वाले तेज गेंदबाज डुआने ओलिवर ने अपनी राष्ट्रीय टीम का साथ छोडक़र इंग्लिश काउंटी क्लब यॉर्कशायर से जुडऩे फैसला किया है।

अब इन्हें मिली भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी

INDvAUS: आज दूसरे टी-20 मैच में खड़ा होगा रनों का पहाड़

आईसीसी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर डुआने ओलिवर ने काउंटी टीम यॉर्कशायर के साथ तीन साल का करार किया है। इसी कारण वह दक्षिण अफ्रीका की ओर से नहीं खेल पाएंगे। ओलिवर ने हाल ही में अपना अन्तिम टेस्ट मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा था।

श्रीलंका को विश्व कप जिताने वाले ऑलराउंडर जयसूर्या पर लगा दो साल का प्रतिबंध