Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड की पारी के बाद कॉलिन मुनरो ट्विटर पर छाये, तो वहीं इन 2 भारतीय खिलाड़ियों का बना मजाक

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और  निर्णायक मैच आज रविवार को हैमिल्टन के सेडोन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है.

इस मैच का टॉस भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 212 रन का एक बड़ा स्कोर खड़ा किया है.

मुनरो, ट्विटर पर छाये, तो पांड्या ब्रदर्स का उड़ा मजाक 

आपकों बता दें, कि इस मैच में न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने विस्फोटक बल्लेबाजी की है. उन्होंने अपनी टीम के लिए 40 गेंदों पर 72 रन की तूफानी पारी खेली.

अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाये. अंत के कुछ ओवरों में कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने तूफानी पारी खेलते हुए 16 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली.

वहीं पांड्या बदर्स का दिन आज अच्छा नहीं था. क्रुनाल पांड्या ने अपने 4 ओवर में 54 रन खर्च किये. वहीं उनके छोटे भाई हार्दिक पांड्या ने अपने 4 ओवर में 44 रन खर्च कर डाले. दोनों ही भाइयों को कोई भी विकेट हासिल नहीं हुआ.

न्यूजीलैंड की पारी के बाद जहां कॉलिन मुनरो ट्विटर पर छाये हुए है. वहीं पांड्या ब्रदर्स का मजाक उड़ रहा है.

यहाँ देखें न्यूजीलैंड की पारी के बाद ट्विटर प्रतिक्रिया 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post न्यूजीलैंड की पारी के बाद कॉलिन मुनरो ट्विटर पर छाये, तो वहीं इन 2 भारतीय खिलाड़ियों का बना मजाक appeared first on Sportzwiki.