Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कुलदीप-चहल को अगर मिला ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए आराम, इन तीन में से किन्ही 2 को मिल सकती है जगह

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम आ रही है. सीरीज का आगाज 24 फरवरी से होने वाला है. द हिन्दू के मुताबिक इस सीरीज में भारतीय टीम के मुख्य खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन को आराम देने की बात तय मानी जा रही है.

वहीँ इन दोनों के जगह अजिंक्य रहाणे और के एल राहुल को टीम में मौका मिल सकता है. ये दोनों खिलाड़ी सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम के साथ जुड़ सकते हैं. वहीँ विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की वापसी तय मानी जा रही है.

कुलदीप चहल को आराम दिया जा सकता है!

वहीं इस सीरीज के लिए कुलचा की जोड़ी को आराम दिया जा सकता है. अगर कुलदीप यादव और चहल को आराम दिया गया. तो किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा. हम आपको बताते हैं.

क्रुनाल पांड्या 

भारतीय टीम का ये स्पिन गेंदबाज टी-20 टीम के साथ जुड़ा हुआ था. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में पांड्या का प्रदर्शन शानदार रहा था. जरूरत पड़ने पर ये खिलाड़ी बल्लेबाजी भी कर सकता है.पांड्या को अब तक केवल टी-20 में ही मौका मिला है. उनके प्रदर्शन को देखते हुए उनको वनडे में भी मौका मिल सकता है.

रविन्द्र जडेजा 

भारतीय टीम का ये ऑलराउंडर कुलदीप-चहल की वजह से टीम में मौका नहीं मिल पाया था. अगर दोनों खिलाड़ी टीम से बाहर रहते हैं. तो जडेजा को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना तय माना जा रहा है. वो यहाँ बढ़िया प्रदर्शन कर विश्व कप के लिए टीम में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं.

शाहबाज नदीम

घरेलू क्रिकेट में नदीम लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते आ रहे हैं. उनके प्रदर्शन के आधार पर ही वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में उन्होंने जगह बनाई थी. हालांकि उस सीरीज में इस खिलाड़ी को मौका नहीं मिला. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में नदीम को मौका मिल सकता है.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post कुलदीप-चहल को अगर मिला ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए आराम, इन तीन में से किन्ही 2 को मिल सकती है जगह appeared first on Sportzwiki.