Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वसीम जाफर ने कहा मुरली विजय और केएल राहुल को हटा इन 2 खिलाड़ियों से ओपनिंग कराएं विराट कोहली

टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की पिछले कुछ दिनों में जो सबसे बड़ी परेशानी है. वो सलामी बल्लेबाजों का लगातार असफल होना. शिखर धवन खराब फॉर्म की वजह से टेस्ट टीम से बाहर हो गए. के एल राहुल लगतार अपने फॉर्म को पाने की कोशिश कर रहे हैं.  इस बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मयंक अग्रवाल को मौका मिला.

उन्होंने अपने बल्ले का कमाल दिखाया. वहीं टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले पृथ्वी शॉ को चोट लगने के कारण उन्हें पूरे सीरीज से बाहर होना पड़ा. अब भारत के सलामी बल्लेबाज रहे और घरेलू मैचों के दिग्गज सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की सलामी जोड़ी बताई है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा है.

जाफर ने इन दो सलामी बल्लेबाजों को टेस्ट में बेस्ट बताया 

Ranji Trophy: Vidarbha stronger than Sanjay, Jaffer's centuries

40 बर्षीय यह दिग्गज खिलाड़ी विदर्भ के लिए रणजी ट्राफी खेलता है. विदर्भ ने इस साल एक बार फिर रणजी ट्राफी पर कब्ज़ा किया है.वो लगातार दो बार इस खिलाब को जीत चुकी है. और जाफर दोनों टीम में विदर्भ के सलामी बल्लेबाज थे.

जाफर ने कहा,

“पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल बिना किसी संदेह के मेरी पहली पसंद के सलामी बल्लेबाज़ होंगे.शॉ ने जिस तरह से खेला है, जब से उन्होंने पदार्पण किया है, वह देखने में काफी शानदार रहा है, हालाँकि ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ से ठीक पहले उनकी चोट दुर्भाग्यपूर्ण थी”

मयंक अग्रवाल के लिए कही ये बड़ी बात

ईरानी ट्राफी में शेष भारत के खिलाफ मैच में जाफर विदर्भ टीम का हिस्सा नहीं हैं. उनको इस मैच के लिए आराम दिया गया है. इस मैच में शेष भारत की ओर से मयंक अग्रवाल खेल रहे हैं. जाफर ने मयंक के बारे में कहा,

“अग्रवाल ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. टीम में उन्हें कुछ मौके मिले. इसलिए इन दोनों को अगले टेस्ट के लिए मौका मिलना चाहिए जो देश खेलता है”

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post वसीम जाफर ने कहा मुरली विजय और केएल राहुल को हटा इन 2 खिलाड़ियों से ओपनिंग कराएं विराट कोहली appeared first on Sportzwiki.