Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड ने स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली वीमेन बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन को 2 विकेट से हराया

इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर आई है। भारत और इंग्लैंड के बीच 22 फरवरी से तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। उसके बाद दोनों टीमें तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भी भिड़ेगी। आज वीमेन बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन और इंग्लैंड के बीच अभ्यास मैच खेला गया। बोर्ड प्रेसिडेंट

इलेवन की कप्तान स्मृति मंधाना ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच को इंग्लैंड ने दो विकेट से अपने नाम कर लिया।

नहीं चली बल्लेबाजी

कप्तान स्मृति मंधाना ने टीम को तेज शुरुआत देने की कोशिश की लेकिन 15 गेंद में 19 रनों की पारी खेलकर वह पवेलियन लौट गयी। दूसरी सलामी बल्लेबाज प्रिया पुनिया भी सिर्फ 15 रन ही बना पाई। सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज भी पिच पर नहीं टिक पाए। हरलीन देओल अच्छी बल्लेबाजी कर रही थीं लेकिन वह 21 रन बनाकर रन आउट हो गयीं।

निचले क्रम में मिन्नू मणि ने सबसे ज्यादा 28 रनों की पारी खेली। उनके अलावा बीएस फूलमाली ने 23 रन बनाये। इन्हीं दोनों की पारियों की मदद से बोर्ड प्रेसिडेंट की टीम 154 के स्कोर तक पहुँच पाई।

इंग्लैंड के लिए अन्या श्रुबसोले ने 4 विकेट चटकाए। विश्व कप 2017 के फाइनल मुकाबले में अन्या ने भी 6 विकेट चटकाए थे। उनके अलावा जॉर्जिया ने बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने में सफल रहीं।

 

गेंदबाजी में जबरदस्त पलटवार

बल्लेबाजी में सिर्फ 154 रन बनाने वाली बोर्ड प्रेसिडेंट ने गेंदबाजी में शानदार शुरुआत की और 11 के स्कोर पर इंग्लैंड के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद डेनियल वयात और हीथर नाईट ने पारी संभाली।

गेंदबाजों ने एक बार फिर वापसी करते हुए 79 के स्कोर पर 7 विकेट कर दिए। इसके बाद नाईट ने अन्या श्रुबसोले और लौरेन विनफिल्ड के साथ सूझबूझ भरी पारी खेल टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

हीथर नाईट ने 64 रनों की नाबाद पारी खेली। बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन के लिए केआर ज़न्जाद ने तीन जबकि रीमालक्ष्मी एक्का और तनुजा कंवर ने दो- दो विकेट लिए।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post इंग्लैंड ने स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली वीमेन बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन को 2 विकेट से हराया appeared first on Sportzwiki.