Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान से विश्वकप खेलने पर युजवेंद्र चहल ने कही 2 टूक, पाक को दिया मुंहतोड़ जवाब

14 फरवरी को जम्मू- कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के बस पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें सीआरपीएफ के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गये थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली थी। इसके बाद से भी भारत में पाकिस्तान को लेकर गुस्सा है। बॉलीवुड से लेकर खेल जगह ने इसपर गुस्सा दिखाया है।

अब चहल ने दिया बयान

भारतीय टीम के लेग स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने इस आतंकी हमले पर बयान दिया है। चहल ने यहाँ आर- पार की लड़ाई की बात भी की। इंडिया टुडे से बात करते हुए भारतीय लेग स्पिनर ने कहा

“हर तीन महीने पर हमें यह सुनने को मिलता है। हम कब तक इसे सहन करते रहेंगे। आये दिन सुनने को मिलता है कि हमारे जवान आतंकवादी हमले में शहीद हो गए। हमें कुछ करना होगा और हमें आमने सामने होकर मामला सुलझाना पड़ेगा। अब आर-पार की लड़ाई होनी चाहिए।”

यही सही समय है

भारत और पाकिस्तान के बीच 16 जून को विश्व कप का मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में खेलने या नहीं खेलने का पूरा फैसला चहल ने बीसीसीआई और सरकार पर छोड़ दिया है। युजवेंद्र चहल ने इस मुद्दे पर कहा

“विश्व कप में पाकिस्तान के साथ मैच खेलना है कि नहीं यह पूरी तरह सरकार और बीसीसीआई के फैसले पर निर्भर करता है। एक या दो खिलाड़ी इस पर फैसला नहीं कर सकते लेकिन अब यह सही समय है, जब हमें आतंकवाद पर कोई निणार्यक कार्रवाई करनी चाहिए।”

यह भी  पढ़ें: आईपीएल शेड्यूल आने के बाद चेन्नई-बैंगलोर सोशल मीडिया पर भिड़े, आपस में हो रही है ट्वीटर वार

क्रिकेटरों में काफी गुस्सा

युजवेंद्र चहल पहले क्रिकेटर नहीं हैं, जिन्हें इस मुद्दे पर गुस्सा दिखाया है। इससे पहले पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी मैदान में फैसला करने की बात की थी। इसके अलावा दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने तो विश्व कप मुकाबले में नहीं खेलने की बात कही थी। हमले के बाद कई अन्य दिग्गज खिलाड़ियों ने गुस्सा दिखाया था।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

 

The post पाकिस्तान से विश्वकप खेलने पर युजवेंद्र चहल ने कही 2 टूक, पाक को दिया मुंहतोड़ जवाब appeared first on Sportzwiki.