Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान भारत ने रखा पुलवामा में हुए शहीदों के लिए 2 मिनट का मौन, तो ऑस्ट्रेलिया ने किया कुछ ऐसा जीत लिया सभी का दिल

14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिलें में, सुरक्षा में तैनात जवानों पर आंतकियों ने एक फिदायीन हमला किया था. जिसमें देश की सुरक्षा करने वाले 44 जवान शहीद हो गए थे और कई जवान घायल हो गये हैं. इस घटना से पूरे देश में मातम सा छा गया है. इस आतंकवादी हमले को जैश-ए-मोहम्मद ने अंजाम दिया था. इस हमले के बाद से ही देश के विभन्न हिस्सों में जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है.

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान भी रखा गया शोक 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का पहला टी-20 मैच आज विशाखापत्तनम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच का टॉस ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों व स्टेडियम में आये सभी दर्शकों ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की याद में दो मिनट का शोक रखा. भारत की टीम के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया टीम ने भी भारत के जवानों की याद में शोक रखा.

ब्लैक आर्म बैंड पहनकर खेल रही भारतीय टीम 

पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की याद में भारत की टीम इस मैच में ब्लैक आर्म बैंड पहनकर खेल रही है. बता दें, कि पूरे देश में जगह-जगह पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही हैं और उनके परिवारों को मदद पहुंचाई जा रही है.

पुलवामा हमले के कारण पाकिस्तान से विश्व कप मैच नहीं खेल सकती हैं भारत 

भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2019 में एक लीग मैच होना है. यह मैच 16 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड में होना है. हालाँकि, यह मुकाबला विवादों में आ गया है.

पुलवामा हमले के कारण भारतीय क्रिकेट प्रशंसक और भारतीय सरकार नहीं चाहते हैं, कि भारतीय टीम इस मैच में पाकिस्तान के खिलाफ खेले, इसलिए भारतीय टीम इस मैच से बायकॉट भी कर सकती हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान भारत ने रखा पुलवामा में हुए शहीदों के लिए 2 मिनट का मौन, तो ऑस्ट्रेलिया ने किया कुछ ऐसा जीत लिया सभी का दिल appeared first on Sportzwiki.