श्रीलंका क्रिकेट में उस समय बड़ा भूचाल आ गया जब श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या को 2 साल से क्रिकेट से दूर कर दिया गया. बता दें, इस खिलाड़ी पर बहुत बड़े-बड़े आरोप लगे हैं. श्रीलंका के लिए कभी धुंआधार पारी खेलने वाला ये बल्लेबाज विरोधी गेंदबाज की हालत खराब कर देता था. आइए आपको बताते हैं किस वजह से इस खिलाड़ी पर ये आरोप लगे हैं.
श्रीलंका क्रिकेट के चयनकर्ता थे जिस दौरान उनकी भूमिका पर कई सवाल उठे

सनथ जयसूर्या श्रीलंका क्रिकेट के चयनकर्ता थे जिस दौरान उनकी भूमिका पर कई सवाल उठे और अब आईसीसी ने सख्त फैसला सुनाते हुए उन्हें दो साल के लिए क्रिकेट के सभी प्रारूपों से प्रतिबंधित किया है. उन्हें आईसीसी के नियम- आर्टिकल 2.4.6 (आईसीसी की जांच में सहयोग ना करना) और आर्टिकल 2.4.7 (आईसीसी की जांच में बाधा डालना व सबूतों के साथ छेड़छाड़) के तहत दोषी पाया गया है.
सनथ जयसूर्या ने स्वीकारा आरोप

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आईसीसी के भ्रष्टाचार निरोधक कोड के दो उल्लंघनों को स्वीकार करने के बाद दो साल के लिए क्रिकेट के लिए प्रतिबंधित किया है.अब वो क्रिकेट के किसी भी पद पर नहीं रह सकते हैं.
विश्व कप 1996 के मैन ऑफ़ द सीरीज थे

जयसूर्या विश्व कप 1996 के मैन ऑफ़ द सीरीज थे. जब श्रीलंका ने 1996 में विश्व कप जीता था, उनकी तेजतर्रार बल्लेबाजी करियर का आकर्षण थी. उन्होंने श्रीलंका के टीम के लिए 110 टेस्ट, 445 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 31 ट्वेंटी -20 मैच खेले हैं.
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इस खिलाड़ी ने राजनीति में प्रवेश किया. और 2010 से 2015 तक श्रीलंका की संसद में रहे. जबकि उन्होंने पिछले साल अगस्त में चयन समिति के सदस्य के रूप में इस्तीफा दे दिया था.
आईसीसी के जनरल मैनेजर एलेक्स मार्शल ने क्या कहा,
“इस नियम के तहत मिली सजा ये दर्शाती है कि आईसीसी की जांच में सहयोग करना कितना महत्वपूर्ण है. ये कोड क्रिकेट में भ्रष्टाचार दूर करने व उसकी जांच में सहयोग करने के लिए अहम है”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post श्रीलंका क्रिकेट में आया भूचाल, इस वजह से सनथ जयसूर्या पर लगा 2 साल का बैन appeared first on Sportzwiki.