Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फेड कप: वर्ल्ड ग्रुप-2 में क्वॉलिफाइ करने पर भारत की नजर

अस्ताना (कजाकिस्तान) 
भारत की शीर्ष एकल खिलाड़ी अंकिता रैना और करमन कौर थांडी बुधवार को यहां शुरू हो रहे फेड कप टेनिस टूर्नमेंट वर्ल्ड ग्रुप-2 में क्वॉलिफाइ के लिए भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगी। भारत पूल-ए में है जिसमें थाइलैंड के रूप में उसे आसान चुनौती मिली है। असल चुनौती मेजबान कजाकिस्तान है जिसके बाद शीर्ष 100 में शामिल दो एकल खिलाड़ी हैं।कजाकिस्तान की यूलिया पुतिनसेवा वर्ल्ड रैंकिंग में 43वें स्थान पर है जबकि जरीना दियास 96वें स्थान पर है। पूल-ए और बी की विजेता टीम आपस में खेलेंगी जिससे तय होगा कि वर्ल्ड कप-2 में किसे जगह मिलेगी। पूल-बी में चीन है जिसके पास दुनिया की 40वें नंबर की खिलाड़ी शुआई झांग और 42वीं रैंकिंग वाली सेइसेइ झेंग है। 

इसके अलावा कोरिया, इंडोनेशिया और प्रशांत ओशियाना भी इस ग्रुप में है। पूल-बी से चीन का शीर्ष पर रहना लगभग तय है जबकि पूल ए में भारत और कजाकिस्तान में से कोई पहुंचेगा। पिछले साल दिल्ली में अंकिता ने पुतिनसेवा को हराया था लेकिन इस बार कजाख खिलाड़ी अपने देश में खेल रही है। भारतीय टीम कजाकिस्तान को हरा देती है तो प्रमोशन प्लेऑफ में चुनौती और कठिन हो जाएगी। कप्तान विशाल उप्पल ने कहा, ‘हम एक समय पर एक मैच के बारे में सोच रहे हैं। हमारी पहली चुनौती थाइलैंड को हराना है। कजाकिस्तान की टीम मजबूत है लेकिन हमारे खिलाड़ी उलटफेर करने को बेताब हैं।’