Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

माइक हसी ने कहा अगर विराट कोहली ने इन 2 खिलाड़ियों को दिया प्लेइंग इलेवन में मौका तो भारत जीत सकता है विश्वकप

विश्व कप को देखते हुए सभी टीमें अपनी अपनी तैयारी कर रही है. भारतीय टीम ने भी विश्व कप से पहले अपनी आखिरी सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. टी-20 टीम में भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन स्पिनर कुलदीप यादव को आराम दिया गया है. उनकी जगह मयंक मार्कंडेय को टीम में मौका मिला है.

ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी माइक हसी ने कुलचा की जोड़ी पर बड़ा बयान दिया है. पिछले कुछ समय से टीम के हर जीत में अहम योगदान देने वाले खिलाड़ियों के बारे में हसी ने क्या कहा, हम आपको बताते हैं.

भारत के लिए इन दोनों की जोड़ी कमाल की रही है

ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व दिग्गज ने कहा,

“वनडे क्रिकेट में कलाई के गेंदबाज बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ये दोनों गेंदबाज शानदार हैं खासकर भारत के लिए इनकी जोड़ी कमाल की रही है.”

इस वजह से कुलदीप-चहल है खतरनाक गेंदबाज 

विश्व कप में कुलचा की जोड़ी अगर चल गई तो विरोधी टीम को जीतने में बहुत मुश्किल आने वाली है. भारतीय टीम इस जोड़ी पर बहुत भरोसा करने वाली है.

उन्होंने आगे कहा,

“हर टीम आज के दिनों में तेज खेलना चाहती है. शुरू के ओवरों में रन बनाना चाहती है. लेकिन कलाई के गेंदबाजों का यही काम है अगर आप तेज खेलेंगे तो वो आपका विकेट ले लेंगे”

विश्व कप में कुलदीप-चहल की जोड़ी से भारत को फायदा होगा 

ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व दिग्गज ने आगे कहा,

“अगर आप बीच के ओवरों में विकेट लेते हैं. तो मैच आसानी से जीत सकते हैं. कुलदीप-चहल ये शानदार तरीके से करते हैं जिस वजह से भारत को विश्व कप में बहुत फायदा होगा”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post माइक हसी ने कहा अगर विराट कोहली ने इन 2 खिलाड़ियों को दिया प्लेइंग इलेवन में मौका तो भारत जीत सकता है विश्वकप appeared first on Sportzwiki.