न्यूजीलैंड और भारत के बीच आज टी-20 सीरीज का दूसरा मैच खेला गया है। पहले मैच को न्यूजीलैंड ने 80 रनों से अपने नाम किया था और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। इस मैच में कीवी कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों ही टीमों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया।
हार के बाद बोले विलियमसन

न्यूजीलैंड ने पहले मैच में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन इस मैच में उन्हें करारी हार मिली। इस मैच ने गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों फ्लॉप रहे।
इस बारे में कप्तान केन विलियमसन ने कहा
“मुझे लगता है कि वेलिंगटन में प्रदर्शन को दोहराने में मुश्किल होगा। हमने बल्ले से एक या दो मौके गंवाए। यह पिच बल्लेबाजी करने के लिए थोड़ा अधिक मुश्किल था, लेकिन 20 और रन बेहतर होते। यह 180-200 विकेट नहीं था।
इस वजह से मिली हार

भारत को 159 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन सलामी बल्लेबाजों ने विस्फोटक शुरुआत दी। रोहित शर्मा और धवन ने 9.2 ओवर में ही 79 रन जोड़े। इसने कीवी टीम को मैच से बाहर कर दिया। केन विलियमसन ने आगे कहा
“भारत की ओर से ओपनिंग पार्टनरशिप ने मैच को हमसे दूर कर दिया। यह महत्वपूर्ण है कि एक टीम के रूप में हम उन अच्छी चीजों के बारे में जानते हैं जो हमने किए हैं। हर बार जब हम बल्लेबाजी करने आते हैं तो अभ्यास में आते हैं। आज हमारा दिन नहीं था।”
अब करो या मरो का मैच

भारत की इस जीत के साथ ही टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर हो गया है। अब सीरीज का निर्णायक मुकाबला 10 फरवरी को हैमिल्टन में खेला जायेगा। वनडे सीरीज का चौथा मैच भी यहीं खेला गया था।
भारत ने पहली बार न्यूजीलैंड में कोई टी-20 मैच अपने नाम किया है। अब अगले मैच को अपने नाम कर टीम सीरीज भी जीतना चाहेगी।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post केन विलियमसन ने सीधे तौर पर इन 2 खिलाड़ियों को ठहराया हार का जिम्मेदार appeared first on Sportzwiki.