Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

घरेलू मैचों में लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद इन 2 खिलाड़ियों को मिल सकता है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू का मौका

भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है. ये सीरीज भारत के लिए विश्व कप के पहले आखिरी सीरीज होगी. इस सीरीज में भारतीय टीम विश्व कप से पहले बहुत से खिलाड़ियों को परखना चाहेगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में कई खिलाड़ियों को डेब्यू का भी मौका मिल सकता है.

ये सीरीज कई खिलाड़ियों के लिए अहम साबित होने वाली है. जैसे के एल राहुल, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक विजय शंकर, अजिंक्य रहाणे लेकिन कई ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो इस सीरीज में अपना डेब्यू भी कर सकते हैं. विश्व कप से पहले घरेलू और टी-20 सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इस सीरीज में मौका मिल सकता है.

1. क्रुनाल पांड्या 

भारतीय टीम का ये शानदार ऑलराउंडर टी-20 सीरीज में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते आया है. पांड्या ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम का हिस्सा थे. उन्होंने दोनों सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया. जब उनको गेंदबाजी मिली उन्होंने विकेट भी लिए और बल्लेबाजी के दौरान भी उपयोगी रन बनाए.

इस खिलाड़ी का वनडे टीम में चयन पक्का माना जा रहा है. वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू भी कर सकते हैं. उनको रविन्द्र जडेजा का विकल्प बताया जा रहा है.

2. प्रियांक पांचाल 

गुजरात के लिए खेलने वाले इस खिलाड़ी ने पहले रणजी में शानदार प्रदर्शन किया है. फिर इस खिलाड़ी का चयन इंडिया ए में हुआ. इंडिया ए के लिए खेलते हुए इस खिलाड़ी ने क्या शानदार प्रदर्शन किया. इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेलते हुए दोहरा शतक जड़ दिया. कई दिग्गज खिलाड़ी प्रियांक को टीम में लाने की मांग कर रहे हैं.

विश्व कप के लिए भारतीय टीम एक सलामी बल्लेबाज की तलाश कर रही है. इस खिलाड़ी से बेहतर सलामी बल्लेबाज के तौर पर और कोई विकल्प भारत के पास नहीं दिखाई दे रहा. के एल राहुल का फॉर्म उतना बढ़िया नहीं रहा है. प्रियांक पांचाल लगातार रन बनाते आ रहे हैं. इस खिलाड़ी को भी डेब्यू का मौका मिल सकता है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post घरेलू मैचों में लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद इन 2 खिलाड़ियों को मिल सकता है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू का मौका appeared first on Sportzwiki.