भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए आखिरी वनडे में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की है. भारतीय टीम 4-1 से सीरीज जीती है. भारत का शीर्ष क्रम फिर से नहीं चल पाया और एक समय उसका स्कोर चार विकेट पर 18 रन था. अंबाती रायडू (113 गेंदों पर 90 रन) ने विजय शंकर (64 गेंदों पर 45 रन) ‘के साथ पांचवें विकेट के लिये 98 रनों की साझेदारी निभाई.
केदार जाधव ने भी इस मैच में बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने (45 गेंदों पर 34 रन) के साथ छठे विकेट के लिये 74 रन की उपयोगी साझेदारी की. आखिरी के ओवरों में हार्दिक पांड्या ने भी तूफनी पारी खेली. उन्होंने 22 गेंदों पर पांच छक्कों की मदद से 45 रन बना डाले.
मैच के बाद रवि शास्त्री ने कही ये बात

रवि शास्त्री ने कहा,
‘हां, हमने इस बारे में चयनकर्ताओं से बात की है. हम उस सीरीज़ में कुछ खिलाड़ियों को रेस्ट देने की कोशिश करेंगे. मोहम्मद शमी को भी अब ब्रेक की जरूरत होगी. लेकिन अच्छी बात ये है कि जसप्रीत बुमराह वापस आ रहे हैं. भुवनेश्वर पर भी नजर रखनी होगी, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें रेस्ट दिया जा सके.’
इस वजह से धवन और रोहित को मिल सकता है आराम

गेंदबाज़ी डिपार्टमेंट के साथ ही कोच ने बल्लेबाज़ों को भी रेस्ट दिए जाने की वकालत की. शास्त्री ने रोहित और शिखर धवन का नाम लेकर उन्हें आराम देने की बात कही.
शास्त्री बोले,
‘रोहित शर्मा और शिखर धवन लगातार खेल रहे हैं और उन्हें आगे भी लगातार खेलना है. इसलिए हम कुछ मैचों में किसी और को मौका दे सकते हैं. यह हमारे पार किसी को आजमाने का आखिरी मौका होगा.’
बेहतर मानसिकता के साथ विश्व कप में पहुंचना चाहते हैं

भारतीय टीम के कोच ने आगे कहा की वो बेहतर मानसिकता के साथ विश्व कप में पहुंचना चाहते हैं. अब भी बैंच के खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया में और मौका दिया जाएगा. जिनमे युवा शुबमन गिल और विजय शंकर शामिल हैं
‘जो खिलाड़ी अभी प्लेइंग इलेवन में नहीं है उन्हें विश्व कप से पहले मैच प्रैक्टिस मिल सके. अगर वे इन मैचों में बड़ा स्कोर बनाते हैं, तो बेहतर मानसिकता के साथ विश्व कप में पहुंचेंगे.’
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post न्यूज़ीलैंड पर जीत के बाद कोच रवि शास्त्री ने कहा ये 3 दिग्गज खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरलू सीरीज का नहीं होंगे हिस्सा appeared first on Sportzwiki.