Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : 31.5 ओवर में रायडू और शंकर के बीच हुई मिस अंडरस्टैंडिंग, इस तरह भारत को भुगतना पड़ा खामियाजा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज रविवार को वेलिंगटन में खेले जा रहे पांचवे और अंतिम वनडे मैच का टॉस भारत की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरूआत बहुत खराब रही और भारतीय टीम के 4 विकेट मात्र 18 रन के स्कोर पर ही आउट हो गये थे.

रायडू और शंकर ने 98 रन की साझेदारी कर भारतीय टीम को संभाला 

भारतीय टीम अपने 4 विकेट तो मात्र 18 रन पर गंवा चुकी थी, लेकिन इसके बाद भारतीय टीम के लिए अम्बाती रायडू और विजय शंकर ने शानदार 98 रन की साझेदारी की और भारतीय टीम की पारी को काफी हद तक संभाला.

दोनों के बीच हुई मिस अंडरस्टैंडिंग की वजह से शंकर हुए रन आउट 

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम की पारी का 32वां ओवर कॉलिन मुनरो लेकर आ रहे थे. विजय शंकर ने उनके इस ओवर की पांचवी गेंद पर हल्के हाथ से मिडऑन की तरफ खेला और एक रन लेना चाहा.

विजय शंकर शॉट को खेलते हुए ही दौड़ गए थे. वहीं रायडू भी नॉन स्ट्राइक से भागने लगे, लेकिन जब शंकर आधी क्रीज में पहुंचे, तो वह रायडू को रन लेने के लिए मना करने लगे, लेकिन रायडू भागते चले गए और विजय शंकर को भी ना चाहते हुए नॉन स्ट्राइक की तरफ दौड़ना पड़ा, लेकिन तब तक न्यूजीलैंड के खिलाड़ी जिमी निशम ने कॉलिन मुनरो को थ्रो देकर विजय शंकर को रन आउट कर दिया. विजय शंकर ने भारतीय टीम के लिए 64 गेंदों पर 45 रन की एक अच्छी पारी खेली.

यहाँ देखें वीडियो 

 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे अम्बाती रायडू और विजय शंकर के बीच मिस अंडरस्टैंडिंग हुई और विजय शंकर को अपना विकेट रन आउट के रूप में गंवाना पड़ा.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.