खेल डेस्क। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (45 रन और दो विकेट) के ऑलराउंडर प्रदर्शन और मध्यक्रम के बल्लेबाज अंबाटी रायुडू (90) एवं विजय शंकर (45) की उपयोगी पारियों की मदद से भारत ने पांचवें एवं अन्तिम एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड को 35 रन से शिकस्त देकर वनडे सीरीज का अंत जीत के साथ किया। टीम इंडिया ने पांच मैचों की वनडे सीरीज 4-1 से अपने नाम की।
विराट के बाद अब स्मृति मंधाना ने हासिल किया ये बड़ा मुकाम
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अंबाटी रायुडू (90), ऑलराउंडर विजय शंकर (45) और हार्दिक पांड्या (45) की पारियों के दम पर 49.5 ओवर में 252 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।
इसके जवाब में न्यूजीलैंड टीम भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के सामने 44.1 ओवर में केवल 217 रन पर ही ढेर हो गई। भारतीय टीम की ओर से यजुवेन्द्र चहल ने सबसे ज्यादा 41 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या दो-दो विकेट अपने नाम करने में सफल रहे। भुवनेश्वर कुमार और केदार जाधव को एक-एक विकेट मिला। न्यूजीलैंड की ओर से जे निशाम ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। जबकि केन विलियम्सन ने 37 और लाथम ने 37 रन का योगदान दिया।
वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर 25 साल बाद रचा ये इतिहास
इससे पहले भारतीय टीम की ओर से रायुडू ने 90, विजय शंकर ने 45, केदार जाधव ने 34 और पांड्या ने 45 रन बनाकर भारत को लडऩे लायक स्कोर तक पहुंचाया। रायुडू ने अपनी पाीर में 113 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और चार छक्के लगाए।
शंकर ने अपनी पारी में चार चौके लगाए। हार्दिक पांड्या ने केवल 22 गेंदों पर पांच छक्कों की सहायता से 45 रन बनाए। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब बुधवार से तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी।