Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी बने भारत के 350 अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज, देखें टॉप-5 सूची

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 में विस्फोटक अंदाज से बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों पर 40 रन बनाये थे. इस दौरान उनके बल्ले से तीन गगनचुम्बी छक्के भी निकले थे. इस मैच में अपनी पारी का पहला छक्का लगते ही उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के 350 छक्के पूरे कर लिए थे.

भारत के पहले खिलाड़ी बने 350 अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने वाले 

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं. जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 350 छक्के लगाये हैं.

धोनी ने तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 350 छक्के लगाने की शानदार उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने 90 टेस्ट मैचों में 78 छक्के लगाये थे. वहीं 338 वनडे मैचों में वह 222 छक्के लगा चुके हैं. अपने खेले 98 टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में वह 52 छक्के भी लगाये हुए हैं.

एमएस धोनी भारतीय टीम के सबसे सफलतम खिलाडियों में से एक रहे है. उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम को कई मैच जीताये है. एमएस धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरूआत 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ की थी. वह अबतक भारतीय टीम के लिए अपना योगदान दे रहे हैं.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 350 छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ी :

क्रम   खिलाड़ी सिक्स  
1. एमएस धोनी 352
2. रोहित शर्मा 349
3. सचिन तेंदुलकर 264
4. युवराज सिंह 251
5. सौरव गांगुली 247

चौथे नंबर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

धोनी ने 352 छक्के 502 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर लगाया हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले पर पहले नंबर में क्रिस गेल आते हैं, जिन्होंने 506 छक्के लगाये हुए हैं. इस सूची के दूसरे स्थान पर शाहिद अफरीदी 476 छक्कों का नाम आता है. वहीं तीसरे नंबर पर मौजूद ब्रेंडन मैक्कुलम ने 398 छक्के लगाये हुए हैं.

एमएस धोनी अबतक भारतीय टीम के लिए खेलते हुए 16500 से ज्यादा रन बना चुके है. उन्होंने भारत के लिए वनडे में 10 शतक और टेस्ट क्रिकेट में कुल 6 शतक लगाये हुए है. टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 2 अर्धशतक हैं.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-4 खिलाड़ी :

क्रम खिलाड़ी सिक्स
1. क्रिस गेल 506
2. शाहिद अफरीदी 476
3. ब्रेंडन मैक्कुलम 398
4. एमएस धोनी 352

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post धोनी बने भारत के 350 अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज, देखें टॉप-5 सूची appeared first on Sportzwiki.