Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बर्थडे स्पेशल- एबी डीविलियर्स अपनी इस बल्लेबाजी शैली से बने मि. 360 डिग्री, करते हैं फैंस के दिलों पर राज

विश्व क्रिकेट के सबसे अनोखे खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के अब्राहम बैंजामिन डीविलियर्स आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डीविलियर्स ने आज अपने जीवन के 35 बरस पूरे कर लिए हैं। एबी डीविलियर्स का जन्म दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया शहर में 17 फरवरी 1984 को हुआ था।

मि. 360 डिग्री एबी डीविलियर्स आज मना रहे हैं अपना 35वां जन्मदिन

एबी डीविलियर्स क्रिकेट जगत के सबसे विचित्र और अनोखे खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। जिनमें एक क्रिकेटर के रूप में जबरदस्त प्रतिभा मौजूद है।

डीविलियर्स की सबसे खास बात ये रही है कि वो पिच या गेंदबाजों की लाइन-लैंथ नहीं बल्कि अपने अनुरूप खेलते हैं यानि एक तरह से कह सकते हैं वो गेंदबाजों की भावनाओं के साथ खेलते हैं।

एबी डीविलियर्स को माना जाता है दुनिया का सबसे अनोखा बल्लेबाज

इसी कारण से एबी डीविलियर्स को मि. 360 डिग्री बल्लेबाज कहा जाता है जो क्रिकेट के मैदान के हर कोने में अपने मन-माफिक तरीके से शॉट खेलते हैं। क्रिकेट की बुक में मौजूद हर तरह के शॉट के अलावा भी एबी अपने इजाद किए गए आकर्षक शॉट खेलते हैं।

आज पूरा क्रिकेट जगत इस अनोखे बल्लेबाज की बल्लेबाजी का कायल है। एबी डीविलियर्स ने अपनी इस बेहतरीन बल्लेबाजी से ना केवल दक्षिण अफ्रीका बल्कि पूरे क्रिकेट जगत में एक अलग ही पहचान बनायी है इसी कारण से आज एबी के प्रशंसक दुनिया के हर कोने में मिल जाते हैं।

अपनी बल्लेबाजी शैली से दुनिया के दिल में करते हैं राज

अब बात करते हैं एबी डीविलियर्स के क्रिकेट करियर की तो इन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 17 दिसंबर को अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज टेस्ट मैच के साथ किया था। इसके बाद देखते ही देखते एबी डीविलियर्स ने सभी फॉर्मेट में जगह बना ली।

अपने करियर के बढ़ते सालों के बीच एबी डीविलियर्स का रूतबा भी विश्व क्रिकेट में बढ़ता गया और इन्होंने अपनी बल्लेबाजी शैली से प्रशंसकों के दिलों में जगह बना ली। प्रोटियाज बल्लेबाज की दुनिया दीवानी होने लगी और हर कोई एबी डीविलियर्स की बल्लेबाजी को देखने के लिए लालायित दिखायी देने लगा।

पिछले साल इंटरनेशनल करियर को अलविदा कहने वाले एबी का ऐसा रहा है करियर

आज एबी डीविलियर्स विश्व क्रिकेट के एक बहुत ही सम्मानिय क्रिकेटर के तौर पर जाने जाते हैं। जो इंटरनेशनल क्रिकेट से तो पिछले साल सन्यास ले चुके हैं लेकिन टी20 क्रिकेट लीग अब भी खेल रहे हैं ऐसे में आज भी उन्हें मैदान में लोग उतरते देखना चाहते हैं।

एबी डीविलियर्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट में करीब 14 साल तक अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। एबी ने इस दौरान 114 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 50.66 की औसत से 8765 रन बनाए, तो साथ ही एबी ने 228 वनडे मैच खेले जिसमें 53.5 की औसत से 9577 रन बनाए तो टी20 करियर में 78 मैच खेले जिसमें उन्होंने 1672 रन बनाए।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post बर्थडे स्पेशल- एबी डीविलियर्स अपनी इस बल्लेबाजी शैली से बने मि. 360 डिग्री, करते हैं फैंस के दिलों पर राज appeared first on Sportzwiki.