भारत की घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की कल शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन चेतेश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर ने शानदार शतक बनाया तो दूसरे दिन भी इशान किशन ने जम्मू कश्मीर के खिलाफ शतक बनाया। अब आंध्रा के बल्लेबाज रिकी भुई ने भी शानदार शतक बना दिया है। यह उनका पहला टी-20 शतक भी है।
विस्फोटक बल्लेबाजी की

पांचवें ओवर में बल्लेबाज करने आये रिकी भुई ने शानदार शतक ठोक दिया। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा भुई ने सिर्फ 38 गेंदों में शतक ठोक दिया। इस पारी में उन्होंने छक्के और चौके की बरसात कर दी।
नागालैंड के खिलाफ खेले गये मैच में उन्होंने यह शतक बनाया। उन्होंने 42 गेंद में 108 रन बनाये। भुई ने अपनी इस विस्फोटक पारी में 10 छक्के और 5 चौके जड़े। पहले बल्लेबाजी करते हुए आंध्रा ने 244 रनों का विशाल स्कोर बनाया है।
अन्य बल्लेबाजों ने भी दिया अच्छा साथ

आंध्रा के कप्तान हनुमा विहारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम ने संभली हुई शुरू की लेकिन चौथे ओवर में सलामी बल्लेबाज अश्विन हैब्बर 9 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गये।
कप्तान हनुमा विहारी ने 44 रनों की पारी खेली लेकिन इसके लिए उन्होंने 34 गेंदों का सामना किया। विहारी के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये गिरिनाथ रेड्डी ने भी 31 गेंद में 62 रनों की धुंआधार पारी खेली।
आईपीएल से पहले खुशखबरी

आईपीएल 2016 की विजेता सनराइजर्स हैदराबाद के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत से एक महीने पहले ही अच्छी खबर आ गयी है। इस आईपीएल में विदेशी बल्लेबाज विश्व कप की वजह से पहले ही वापस चले जायेंगे।
ऐसे में टीम की पूरी जिम्मेदारी घरेलू बल्लेबाजों पर होगी। रिकी भुई अंडर-19 विश्व कप 2014 और 2016 में भारतीय टीम का हिस्सा थे। 2016 ममे भारत की टीम फाइनल में भी पहुंची थी लेकिन वहां उसे वेस्टइंडीज के हाथों हार मिली थी।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: रिकी भुई ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी, मात्र 38 गेंदों में ठोका शतक appeared first on Sportzwiki.