Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की वनडे टीम घोषित, अंतिम 3 मैचों के लिए चुनी गयी टीम खेलेगी विश्वकप

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज के लिए टीम का चयन हो गया है. सीरीज का पहला वनडे मैच विशाखापत्तनम  में खेला जाएगा. विश्व कप से पहले भारतीय टीम की ये आखिरी सीरीज है. सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का पहले ही चुनाव हो गया था. टीम ने पैट कमिंस और ट्रेविस हेड को उपकप्तान बनाया था.

वहीँ टीम की कमान आरोन फिंच के हाथ में है. अभी कुछ दिन पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई थी. वहां भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टेस्ट और टी-20 दोनों सीरीज अपने नाम कर ली थी. भारतीय टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत अपने नाम की थी.

विश्व कप से पहले भारतीय टीम की आखिरी सीरीज 

भारत के पास विश्व कप से पहले ये आखिरी वनडे सीरीज है. इस सीरीज में कई खिलाड़ियों के पास मौका है जो बेहतरीन प्रदर्शन कर विश्व कप की टीम में अपना चयन पक्का कर ले. ऑस्ट्रेलिया टीम चाहेगी ऑस्ट्रेलिया में मिले हार का बदला वो भारतीय टीम को पटखनी देकर ले. एक बार फिर टीम की कमान विराट कोहली के हाथ में होगी.

भारत आखिरी सीरीज जीतकर अपना आत्मविश्वास बढ़ाना चाहेगी

बता दें, भारतीय टीम के इस दिग्गज बल्लेबाज को न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मैचों में आराम दिया गया था. टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथ में थी. भारतीय टीम लगातार शानदार प्रदर्शन करते आ रही है. इस सीरीज को दोनों टीम जितना चाहेगी. विश्व कप से भारत आखिरी सीरीज जीतकर अपना आत्मविश्वास बढ़ाना चाहेगी.

ये है ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की वनडे टीम घोषित, अंतिम 3 मैचों के लिए चुनी गयी टीम खेलेगी विश्वकप appeared first on Sportzwiki.