Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये हैं टीम इंडिया के वो 3 खिलाड़ी, जो अगर किसी कारणवश हो जाये विश्व कप से बाहर तो टीम के लिए टूर्नामेंट जीतना हो जायेगा सबसे मुश्किल

विश्व कप 2019 की शुरुआत इसी साल 30 मई से हो रही है। भारत समेत सभी टीमों ने इसके लिए तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम के लगभग 12-13 खिलाड़ी पक्के हो चुके हैं। अभी 2-3 जगह के लिए कई खिलाड़ियों में जंग चल रही है। इन सब के बावजूद भारतीय टीम के तीन प्रमुख खिलाड़ी के बिना टूर्नामेंट का एक मैच भी जीतना मुश्किल है। आईये आपको उन्हीं के बारे में बताते हैं।

3. रोहित शर्मा

भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा वाइट बॉल क्रिकेट में दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। वह इस समय बल्लेबाजों की आईसीसी वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले उन्होंने लगातार 10 वनडे सीरीज में शतक बनाया था। रोहित के नाम वनडे मैचों में तीन दोहरे शतक भी दर्ज हैं। रोहित के बिना भारत के लिए यह विश्व कप जीतना काफी मुश्किल है।

2. विराट कोहली

विराट कोहली इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं। उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में लगातार रन बनाये हैं। वनडे मैचों में वह सबसे तेज दस हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। विराट ने वनडे और टेस्ट की बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं। विराट रनों का पीछा करने में दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में विराट और रोहित दोनों फ्लॉप रहे थे और भारत को करारी हार मिली थी।

1. जसप्रीत बुमराह

विराट कोहली और रोहित शर्मा बल्लेबाजी में कितना भी कमाल कर लें लेकिन जसप्रीत बुमराह के बिना भारत का विश्व कप जीतना लगभग नामुमकिन है। बुमराह वनडे मैचों में दुनिया के नंबर एक गेंदबाज भी हैं। वह शुरूआती ओवरों में विकेट चटकाने के साथ ही अंतिम ओवरों में बल्लेबाजों को रन बनाने से रोकते हैं। उनका योर्कर अभी दुनिया में सबसे बेहतरीन माना जाता है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post ये हैं टीम इंडिया के वो 3 खिलाड़ी, जो अगर किसी कारणवश हो जाये विश्व कप से बाहर तो टीम के लिए टूर्नामेंट जीतना हो जायेगा सबसे मुश्किल appeared first on Sportzwiki.